फ्रेंच लेखिका एनी अर्नो को मिला साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार

स्टॉकहोम। 2022 के लिए साहित्य के नोबेल का एलान कर दिया गया है। इस साल का नोबेल पुरस्‍कार फ्रेंच लेखिका एनी अर्नो को दिया गया है। एनी का जन्म एक सितंबर 1940 को हुआ था। वे एक फ्रांसीसी लेखक और साहित्य की प्रोफेसर हैं। उनका साहित्यिक कार्य ज्यादातर आत्मकथात्मक, समाजशास्त्र पर आधारित होता है।

इन्हें मिला रसायन का नोबेल:-
इससे पहले रसायन का नोबेल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के कैरोलिन बेरटोजी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन (डेनमार्क) के मॉर्टेन मिएलडॉल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च सेंटर के के. बैरी शार्पलेस को दिया गया। रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *