साल 2023 में इन राशियों पर पड़ेगा गजलक्ष्मी योग का प्रभाव

 एस्ट्रोलॉजी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नए वर्ष 2023 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जिन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा उनमें शनि, राहु-केतु और गुरु बृहस्पति प्रमुख हैं। आज हम गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन की बात करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का विशेष स्थान होता है। गुरु बृहस्पति को सुख, वैभ, धन, वैवाहिक जीवन, संतान और विवाह का कारण माना जाता है।

वर्ष 2023 में देव गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल को अपनी खुद की राशि मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। बृहस्पति जब राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका शुभ और अशुभ असर सभी राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। 22 अप्रैल को जब गुरु मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे तो गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी। तो चलिए जानते हैं कौन सी राशियां भाग्यशाली हैं…

मेष :-
वर्ष 2023 में गुरु के गोचर से गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है, जिसका शुभ असर मेष राशि के जातकों पर होगा। मेष राशि वालों को आर्थिक रूप से बहुत ही ज्यादा लाभ होगा। इन्हें करियर में सफलता के नए आयाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कारोबारियों को इस योग से आर्थिक लाभ होंगे। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। साथ ही दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन :-
गुरु के मेष राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि के जातकों को खूब लाभ मिलेगा। हर क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ होगा। गजलक्ष्मी राजयोग मिथुन राशि वालों को धन-सुख में वृद्धि पहुंचाएगा। पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना हैं। इस साल आपके आय में बढ़ोत्तरी होगी।

धनु :-
नए साल में गजलक्ष्मी राजयोग से धनु राशि के लोगों को अचानक धन लाभ मिलेगा। कारोबार में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पाएंगे। नौकरी में भी पदोन्नति मिल सकती है। इस साल लव लाइफ बेहतर होगी। कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये समय अनुकूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *