इस रक्षाबंधन हाथों पर रचाएं ये लेटेस्‍ट मेंहदी डिजाइन…

फैशन। रक्षाबंधन सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। बहनें इस दिन भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई बहनों रक्षा का वचन देते हैं। सावन के पूरे महीने में हाथों पर मेहंदी रचाने का खास क्रेज होता है। हाथों में मेहंदी और पैरों में आलता सोलह श्रंगार में गिना जाता है।

वहीं सावन के महीने में भोले बाबा की पूजा अर्चना करने और त्योहार के दिनों में सुहागिन महिलाओं के सोलह श्रंगार करने पर विशेष जोर दिया जाता है। अविवाहित लड़कियां भी मेहंदी हाथों पर रचाती हैं।

Mehndi
Mehndi

मान्यता है कि रक्षाबंधन के दिन हाथों पर मेहंदी रची देखने से भाई की उम्र लंबी होती है। अगर आप भी रक्षाबंधन पर मेहंदी रचाने की सोच रही हैं तो इन आकर्षक डिजाइन को जरूर ट्राई करें।

Mehndi
Mehndi

इन दिनों त्योहारों के सीजन में फूलों और आसपास पत्तियों से सजी, चेन और लड़ी वाली डिजाइन कुछ ज्यादा ही ट्रेंड में हैं।

Mehndi
Mehndi

इन डिजाइन को आप आसानी से बना सकती हैं। वहीं कभी-कभी मेहंदी रचाने वाली लड़कियां भी इस तरह की डिजाइन को बना सकती हैं। दूर-दूर डिजाइन वाली ये मेहंदी काफी आकर्षक लगती है।

Mehndi
Mehndi

बहुत लड़कियों को हथेली पर मेहंदी ना सजाकर हाथों के पीछे वाले हिस्से पर मेहंदी लगाना पसंद होता है। इस बैक पर आप अलग-अलग तरह की डिजाइन को बना सकती हैं। ये दिखने में बेहद आकर्षक लगती हैं।

Mehndi
Mehndi

शादी-विवाह से लेकर त्योहारों के मौसम में मेहंदी लगाना हमेशा शुभ माना जाता है। यहां तक कि मेहंदी हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों में शुभ होती है। हाथों के साथ ही लड़कियां पैरों में भी मेहंदी लगाना पसंद करती है। आप चाहें तो इनमे से किसी भी डिजाइन को हाथों पर रचाकर आकर्षक दिखा सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *