एरयरी पहाड़ के ऊपर अचानक दिखा विशालकाय ‘UFO’ पढ़े हकीकत

अजब-गजब। एलियंस के अस्तित्व को लेकर वर्षो से बहस चली आ रही है। कुछ लोगो का मानना है कि एलियंस होते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो इसे सिर्फ कल्पना मात्र मानते हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है, ये आने वाले समय में शायद स्‍पष्‍ट हो जाएगा। एक बार फिर यूके में यूएफओ देखे जाने की बात सामने आई है। ये यूएफओ काफी बड़ा था। इसके दिखते ही लोगों ने तस्वीर खींचना शुरू कर दिया। किसी ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दी, जहां से ये वायरल हो गई।

यूके के स्नोडोनिया में यहां एरयरी पहाड़ के ऊपर अचानक लोगों को एक अजीब सा यान नजर आया। ये देखने में फिल्मों में दिखाए गए यूएफओ जैसा ही दिख रहा था। इसके बाद आसपास के लोग तुरंत ही इस नज़ारे को कैमरे में कैद करने लगे।  एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये अजीब सी चीज करीब चार मील तक  दिखाई दी। इसके बाद गायब हो गई। लेकिन तब तक इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

लोगों में मचा हड़कंप
जैसे ही इस अजीब सी चीज को लोगों ने आसमान में देखा, तो उन्‍हे समझ ही नहीं आ रहा था कि ये क्या है। देखने में भले ही ये यूएफओ जैसा नजर आ रहा था, लेकिन लोग कन्फ्यूज थे। उन्होंने इसकी तस्वीर क्लिक की और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जब एक्सपर्ट्स ने इसे देखा तब जाकर मामला साफ़ हुआ। कि ये कोई यूएफओ नहीं था। ये आसमान में बादल था, जिसका शेप यूएफओ जैसा था। हवा की वजह से ये बादल आसमान में चलता नजर आ रहा था

काफी कम ही बनती है ऐसी आकृति
एक्सपर्ट्स ने बताया कि इस तरह के बादल को लेंटिक्युलर बदल कहते हैं. ऐसा शेप काफी कम बनता है। यूके के आसमान में लोगों ने जिस यूएफओ को देखा, वो असल में यही बादल था। अधिकारियों के अनुसार बताया गया कि, बादल हवा की वजह से आगे की ओर बढ़ रहा था। इसे देखने पर ऐसा लगा कि यूएफओ आगे बढ़ रहा है। जबकि ये असल में सिर्फ बादल ही था। इसका यूएफओ से कोई लेना देना नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *