Governor appointments: देश में कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपाल गुरुवार को बदल दिए गए हैं. राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही कई राज्यों में नौ राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति भी की गई है. इस फैसले के तहत अलग-अलग राज्यों में जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. नए आदेश के बाद कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व अधिकारियों को महत्वपूर्ण सांविधानिक पदों की जिम्मेदारी दी गई है.
जानें, किन्हें कहां मिली नियुक्ति
- तरनजीत सिंह संधु को दिल्ली का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
- शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं.
- तेलंगाना के राज्यपाल जिश्नु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
- नंद किशोर यादव को नगालैंड का राज्यपाल बनाया गया है.
- लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
- तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि अब से पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल होंगे.
- केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल का काम संभालेंगे.
- लद्दाख के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
- दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना को लद्दाख का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
इसे भी पढ़ें:-चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, जल्द खुलेंगे यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट