हनले घाटी में 15000 फुट की ऊंचाई पर सेना ने फहराया तिरंगा

जम्मू कश्मीर। लद्दाख में भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा से सटी हनले घाटी में सेना ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 76 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया। समुद्रतल से 15 हजार फुट की ऊंचाई पर लहराते तिरंगे को उत्तरी कमान की फायर एंड फ्यूरी कोर के जवानों ने सलामी देकर राष्ट्रगान के साथ फहराया। यह तिरंगा पूरी हनले घाटी में दूर तक नजर आएगा। फायर एंड फ्यूरी कोर ने अपने ट्विटर हैंडल पर ध्वजारोहण का वीडियो जारी किया है। तिरंगे को भारतीय सेना और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने तैयार किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *