सुख-समृद्धि के लिए बेस्ट हैं ये रत्न….

एस्ट्रोलॉजी। हर राशि के लोगों के लिए अलग-अलग रत्न निर्धारित किए गए हैं। रत्न हमेशा ज्योतिष से कुंडली में ग्रहों की स्थिति दिखाकर ही पहनने चाहिए, बिना किसी जानकारी के रत्न धारण नहीं करने चाहिए। कहा जाता है अगर बिना जानकारी के रत्न पहना, तो यह नाकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है। ज्योतिष शास्त्र में इन चार रत्नों को धन के लिए बहुत बेस्ट बताया गया है। तो चलिए जानते है इन रत्‍नों के बारे में…

सुनहला रत्न:- सुनहला रत्न धन के मामले में बहुत खास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सुनहला रत्‍न को धारण करने से घर में धन संचित होता है। इसे पहनने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

जेड स्टोन:- अगर कोई काम चलता नहीं और आपकी इनकम का साधन नहीं है, तो जेड स्टोन बहुत सही रत्न है। इससे पहनने से आपका नया काम चल पड़ेगा।

पन्ना रत्‍न:- नौकरी करते हैं औऱ कन्या राशि है, तो पन्ना बहुत ही खास है। इस राशि के लोगों को पन्ना पहनना चाहिए। इसे पहनने से नौकरी में प्रमोशन और सुख समृद्धि आती है।

पुखराज रत्‍न:- पुखराज ब़ृहस्पति का रत्न है। इसे सुख सौभाग्य के लिए पहना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस रत्न को पहनने से जीवन में समृद्धि आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *