दशाश्वेमध घाट की गंगा आरती में शामिल होंगी हिलेरी क्लिंटन

वाराणसी। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज तीन दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचेंगी। उनके आगमन से पहले पुलिस और प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। तीन दिन के वाराणसी दौरे में हिलेरी बनारस की संस्कृति और परंपरा से रूबरू होंगी। हिलेरी पूर्व विदेश मंत्री धाम, और रामनगर का भ्रमण भी करेंगी। विश्‍वनाथ धाम और दशाश्वेमध घाट की गंगा आरती में भी शामिल होंगी।

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि उनके आगमन को लेकर सोमवार को एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के लिए बैठक किया गया था।  बैठक के दौरान एयरपोर्ट परिसर के साथ ही आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी के लिए अमेरिकी एजेंसी के अधिकारी भी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन क्रूज से गंगा के घाटों को निहार सकती हैं। कुछ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से भी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *