Homemade Scrub : ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं सूरजमुखी के बीजों का स्क्रब

ब्‍यूटी टिप्‍स। हर किसी की चाहत होती है कि वो सुदंर दिखे। सुंदर दिखने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन कई बार इन ट्रीटमेंट्स का असर ज्यादा समय तक नहीं दिखता। ऐसे में लोग घरेलू नुस्खे अपनाने लगे हैं। यदि आपके चेहरे पर भी कई तरह के दाग-धब्बे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको सूरजमुखी के बीजों के होममेड स्क्रब बनाना बताएंगें। ये चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके फेस पर दाग-धब्बे हैं तो आप इसके बीज का स्क्रब बनाकर अपने फेस पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे स्किन पोर्स भी क्लीन हो जाएंगे साथ ही मौजूदा एक्स्ट्रा ऑयल भी कम हो जाएगा। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा रुपये की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आइए जानते है।

जरूरी सामान
सूरजमुखी के बीज-2 चम्मच
दूध- 5 चम्मच
चंदन-1 चम्मच

बनाने की विधि
सूरजमुखी का स्‍क्रब बनाने के लिए सबसे पहले इसके बीजों को अच्छे से पीस लें। अब इसमें ठंडा दूध और चंदन मिलाएं। इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाएं। बीस मिनट सूखने के बाद हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। अब पानी से धो कर इसे साफ कर लें।

जानें इसके फायदे

बढ़ेगा ग्लो

सूरजमुखी के बीजों के इस्तेमाल से आपके चेहरे पर ग्लो बढ़ जाएगा। इसमें कई तरह के पौषक तत्व होते हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसका इस्तेमाल आपकी स्किन से टैनिंग की परेशानी को दूर करेगा। इस स्क्रब के इस्तेमाल के बाद आप बिना सोचे बाहर निकल सकती हैं।

बनाए रखता है स्किन की कमी
सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई पाया जाता है। इससे बना स्क्रब आपकी स्किन की नमी को बनाए रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *