अगर आप भी बार-बार थकान व कमजोरी महसूस करते है, तो ना करें इग्नोर

हेल्‍थ। अक्सर डायबिटीज होने पर शरीर का शुगर लेवल बढ़ता-घटता रहता है। हमारे शरीर में शुगर लेवल अधिक हाई होना या फिर अधिक लो होना, दोनों ही स्थिती सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह होता हैं। लो ब्लड शुगर को हाइपोग्लाइसीमिया भी कहा जाता है। लो ब्लड शुगर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में रक्त शर्करा का स्तर सामान्य स्तर से नीचे चला जाता है। रक्त शर्करा शरीर की कोशिकाओं के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। अगर लो ब्लड शुगर की समस्या का इलाज जल्द ना किया जाए तो यह इसके कई अन्य गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज होती है, वे मुख्य रूप से लो ब्‍लड प्रेशर निम्न रक्त शर्करा के प्रति संवेदनशील होते हैं।

रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया कि रक्त शर्करा का स्तर दिन के दौरान अक्सर बदलता रहता है। जब आपका शुगर लेवल 70 mg/dL से कम हो जाए तो इसे लो ब्लड शुगर कहा जाता है। ऐसे में इसे नॉर्मल बनाए रखने के लिए आपको एक्सपर्ट की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। टाइप 1 डायबिटीज वाले लोगों में निम्न रक्त शर्करा विशेष रूप से कॉमन होता है। लो ब्लड शुगर लेवल को यदि बिना इलाज के छोड़ दिया जाए तो यह खतरनाक साबित हो सकता है।

लो ब्लड शुगर के कारण

  • बहुत अधिक इंसुलिन लेना.
  • जितना इंसुलिन लेते हैं, उस हिसाब से कार्ब्स का सेवन ना करना।
  • इंसुलिन लेने का समय।
  • शारीरिक गतिविधि करने की मात्रा और समय।
  • शराब का अधिक सेवन करना।
  • भोजन में फैट, प्रोटीन और फाइबर की मात्रा।
  • आपके शेड्यूल, डेली रूटीन लाइफ में भारी बदलाव।
  • माहवारी के कारण भी शुगर लेवल लो हो सकता है।

लो ब्लड शुगर होने के लक्षण

  • तेजी से दिल का धड़कना।
  • शरीर में कंपन, सुन्नपन महसूस करना।
  • शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करना।
  • बार-बार थकान होना।
  • बार-बार पसीना आना।
  • घबराहट या बेचैनी होना।
  • चिड़चिड़ापन या भ्रम की समस्या।
  • चक्कर आना।
  • भूख अधिक लगना।

शुगर लेवल बढ़ाने के आसान उपाय
– हाइपोग्लाइसीमिया यानी लो ब्लड शुगर लेवल है तो आप घर पर अपना शुगर लेवल चेक करते रहने के लिए ग्लूकोमीटर जरूर रखें।
– ऊपर बताए गए लक्षण बार-बार नजर आ रहे हों तो डॉक्टर से जरूर चेकअप कराएं।
– शुगर कैंडी खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल को तुरंत बढ़ाया जा सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें शुगर अधिक होता है।
– आप शुगर युक्त सोडा भी पी सकते हैं। इससे भी जल्दी ही शरीर में लो शुगर लेवल नॉर्मल हो सकता है।
– एक चम्मच शहद खाकर भी आप नेचुरल तरीके से शुगर लेवल में वृद्धि कर सकते हैं। शहद में कार्ब्स होता है, जो शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
– आप ड्राई फ्रूट्स के सेवन से भी शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। आप किशमिश, पिस्ता, अखरोट खाएं।
– अनानास, अंगूर, अंजीर, पीनट बटर आदि का सेवन करें।
– प्रतिदिन हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करके आप शुगर लेवल को नॉर्मल बनाए रख सकते हैं।
– खुद को शारीरिक रूप से एक्टिव रखें। इसके लिए डेली एक्सरसाइज जरूर करें।
– इन उपायों को आजमाने के बाद भी शुगर लेवल नॉर्मल ना हो और आपको लक्षण नजर आएं तो बिना देर किए डॉक्टर से जरूर मिलें वरना हाइपोग्लाइसीमिया यानी लो ब्लड शुगर लेवल की समस्या आपके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *