त्योहारों के मद्देनजर रेलवे चलाएगा एक दर्जन स्पेशल ट्रेनें…

नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई रूट पर त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। आगामी त्योहारों की वजह से नियमित स्पेशल ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं मिलने की वजह से पश्चिम बंगाल व पूर्वांचल दिशा में जाने वाले लोगों को बेहद परेशानी होती है। रेलवे ने सुविधाजनक आवागमन के लिए नई दिल्ली-दरभंगा, बरौनी-कटड़ा, चंडीगढ़-गोरखपुर, आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा, कटड़ा-वाराणसी, दिल्ली, वाराणसी, सियालदह-हरिद्वार व हटिया-गोरखपुर के बीच त्योहार स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01676/01675 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक ट्रेन होगी। ट्रेन संख्या 01676 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक 11 से 17 नवंबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार व बुधवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से रात के 10:50 बजे चलेगी व अगले दिन रात के 10 बजे मुजफ्फरपुर पहुचेगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा और हाजीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 01670/01669 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली द्वि-साप्ताहिक स्पेशल चलेगी। यह ट्रेन (01670) नई दिल्ली से दरभंगा के लिए 11 अक्तूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को शाम 7:25 बजे चलेगी। वापसी दिशा में दरभंगा से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। मार्ग में मुरादाबाद बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 01656/01655 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल चलेगी। चंडीगढ़-गोरखपुर 14 अक्तूबर से 18 नवंबर के बीच प्रत्येक गुरुवार को देर रात 11:15 बजे चलेगी। वापसी दिशा में प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 10:10 बजे चलेगी। मार्ग में अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 01638/01637 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली द्वि-साप्ताहिक स्पेशल होगी। नई दिल्ली से बरौनी के लिए 12 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को शाम 7:25 बजे चलेगी। वापसी दिशा में 01637 बरौनी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, सीवान, छपरा और हाजीपुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा आनंद विहार से सहरसा के लिए (01662/01661) स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 01662 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा 11 अक्तूबर से 18 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन पूर्वाह्न 11:10 बजे चलेगी व अगले दिन पूर्वाह्न 11:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी दिशा में सहरसा से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। मार्ग में यह हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंह सराय, बरौनी, बेगुसराय, खगडिया और एस. बख्तियारपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। आनंद विहार से जयनगर के लिए ट्रेन संख्या 01668 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर 12 अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से पूर्वाह्न 10:30 बजे चलेगी। मार्ग में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुलतानपुर, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर, मोकामा जंक्शन, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, दरभंगा जंक्शन और मधुबनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *