इंडिया कैंप के लिए हिमाचल की पांच महिला कबड्डी खिलाड़ियों का हुआ चयन

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश की पांच महिला कबड्डी खिलाड़ियों का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप दिल्ली के आईजी स्टेडियम में सात से 27 दिसंबर तक होगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को 2022 में होने वाली एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा। आईजी स्टेडियम दिल्ली में होने वाले इंडिया कैंप में प्रदेश की महिला खिलाड़ी पुष्पा, ज्योति, भावना देवी, कविता और निधि शर्मा पसीना बहाएंगी। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि प्रदेश की पांच खिलाड़ियों का इंडिया कैंप के लिए चुना जाना हिमाचल के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *