रन फॉर हिमाचल को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

हिमाचल प्रदेश। राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में रन फॉर हिमाचल, हिमाचल मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश के वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया भी उपस्थित रहे। प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह आयोजन स्वर्णिम हिमाचल महोत्सव का भाग है। मैराथन प्रदेश सरकार, हिमाचल सामाजिक निकाय फेडरेशन और एनसीआर दिल्ली में रहने वाले प्रवासी हिमाचलियों के संयुक्त तत्वावधान से करवाई गई। रन फॉर हिमाचल का आयोजन राजघाट से हिमाचल भवन तक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *