गेहूं निर्यात को लेकर नई रणनीति बना रहा है भारत…..

नई दिल्ली। भारत गेहूं निर्यात करने के लिए अपने एशियाई और दक्षिण एशियाई पड़ोसियों से परे मिस्र, तुर्की, चीन, बोस्निया, सूडान, नाइजीरिया, ईरान और अन्य देशों के साथ बातचीत कर रहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक भारत मिस्र को गेहूं का निर्यात शुरू करने के लिए अंतिम बातचीत कर रहा है।

इसके अलावा गेहूं निर्यात शुरू करने के लिए तुर्की, चीन, बोस्निया, सूडान, नाइजीरिया, ईरान और अन्य जैसे देशों के साथ चर्चा चल रही है। अप्रैल-जनवरी 2021-22 के दौरान गेहूं के निर्यात में 1,742 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारी वृद्धि दर्ज की गई,

जो 2020-21 में इसी अवधि की तुलना में 387 प्रतिशत बढ़कर 340.17 मिलियन डॉलर को छू गया। भारत ने पिछले तीन वर्षों में 2,352.22 मिलियन डॉलर का गेहूं निर्यात किया है, जिसमें चालू वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 10 महीने शामिल हैं। 2019-20 में गेहूं का निर्यात 61.84 मिलियन डॉलर था जो 2020-21 में बढ़कर 549.67 मिलियन डॉलर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *