भारत में जल्द लॉन्च होगा वनप्लस की 10 सीरीज…..

नई दिल्ली। वनप्लस की 10 सीरीज का नया फोन OnePlus 10R जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग तारीख के बारे में तो अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 10R की टेस्टिंग भारत में चल रही है।

एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि OnePlus 10R को 2022 की दूसरी तिमाही में चीन और भारत में एक ही साथ लॉन्च किया जाएगा। लीक रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 10R में मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर मिलेगा।

इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि OnePlus 10 Pro को भी जल्द भारतीय बाजार में पेश किया किया जा सकता है। यह फोन पहले चीन में लॉन्च हो चुका है। 91मोबाइल्स इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 10R की भारत में प्राइवेट टेस्टिंग हो रही है। OnePlus 10 Pro को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 10R का कोडनेम ‘pickle’ रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *