दिसंबर में भारत बनेगा G-20 का अध्‍यक्ष

नई दिल्ली। एक दिसंबर 2022 को विश्व की ताकतवर अर्थव्यवस्था वाले 20 देशों के समूह जी-20 का भारत अध्यक्ष बनने जा रहा है। 30 नवंबर 2023 तक एक साल के कार्यकाल में देशभर में जी-20 की 200 से ज्यादा बैठकें आयोजित की जाएंगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार जी-20 के शासनाध्यक्षों या प्रमुखों की शिखर बैठक 9 और 10 सितंबर 2023 को दिल्ली में होगी। जी-20 विश्व के प्रमुख विकसित और विकासशील देशों का अंतर सरकारी संगठन है। इसमें अभी 19 देश- अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडानेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, अमेरिका व यूरोपीय संघ शामिल हैं।

विश्व जीडीपी में 85 फीसदी योगदान:-
जी-20 देशों की सामूहिक ताकत को देखें तो इनका विश्व की सकल जीडीपी में 85 फीसदी योगदान है। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में 75 फीसदी हिस्सा है और दुनिया की दो-तिहाई आबादी इन देशों में निवास करती है। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का यह प्रमुख मंच है।
भारत वर्तमान में जी-20 त्रय या ट्रोइका में शामिल हैं। इसमें जी-20 के मौजूदा अध्यक्ष, पिछले अध्यक्ष और भावी अध्यक्ष देश शामिल होते हैं। इनमें क्रमशः इंडोनेशिया, इटली और भारत शामिल हैं। भारत की अध्यक्षता के समय भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील का ट्रोइका बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *