भारत उच्च विकास दर तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था के सबसे ब्राइट स्पॉट में से एक है: IMF डिवीजन चीफ डेनियल लेघ

वाशिंगटन।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के डिवीजन चीफ डेनियल लेघ ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ करते हुए और कहा कि यह एक ‘बहुत मजबूत अर्थव्यवस्था’ है। साथ ही उन्‍होने कहा कि भारत इस समय उच्च विकास दर के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था के सबसे ब्राइट स्पॉट में से एक है। तथा डेनियल ने यह भी  कहा कि ‘हां, हमारे पास भारत के लिए उच्च विकास दर है जो 2022 में 6.8 है।  हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था के ब्राइट स्पॉट में से एक है। इतनी उच्च विकास दर और यह जनवरी की तुलना में -.2 संशोधन के साथ 5.9 तक रही है। यहां जो हो रहा है वह भी ऐतिहासिक संशोधनों का एक सेट है।’

IMF ने 2023-24 के लिए अपने विकास अनुमान को 6.1 फीसदी से घटाकर 5.9 फीसदी कर दिया। विश्व आर्थिक आउटलुक के आंकड़ों से पता चलता है  कि एक महत्वपूर्ण गिरावट के बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्‍होने यह भी कहा कि ‘हम महसूस करते हैं कि 2020-2021 वास्तव में हमारे विचार से बहुत बेहतर रहा। और हमारे पिछले पूर्वानुमान को सूचित करने वाले उपभोक्ताओं की मनमानी मांग इसलिए कम होने वाली है क्योंकि वे पहले से ही अधिक पकड़ बना चुके हैं।’

उन्होंने कहा कि ‘इस वर्ष उच्च विकास दर में संशोधन किया गया। हम अगले वर्ष फिर से 6.3 फीसदी तक जाएंगे। एक बहुत मजबूत अर्थव्यवस्था जो भारत को उच्च जीवन स्तर की ओर आगे बढ़ने और आवश्यक नौकरियों को पैदा करने की अनुमति देगा जो आवश्यक है।’ IMF ने भारत की मुद्रास्फीति को चालू वर्ष में 4.9 फीसदी तक और अगले वित्त वर्ष में 4.4 फीसदी तक धीमा रहने का अनुमान लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *