INS सतपुड़ा ने काकाडू युद्धाभ्यास में किया शक्ति प्रदर्शन

नई दिल्ली। रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित KAKADU-22 युद्धाभ्यास डार्विन में चल रहा है। इस सैन्य अभ्यास में INS सतपुड़ा ने विभिन्न पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यासों, जहाज-रोधी युद्धाभ्यासों,  में हिस्‍सा लिया। इस युद्धाभ्यास की जानकारी भारतीय नौसेना  ने दी है। नौसेना ने बताया कि बंदूक फायरिंग अभ्यास के दौरान INS सतपुड़ा ने सटीक लक्ष्य लगाकर अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन किया।

इस महीने की शुरुआत में भारतीय नौसेना का आईएनएस सतपुड़ा और पी8आई समुद्री गश्ती विमान ऑस्ट्रेलिया में आयोजित काकाडू युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए डार्विन पहुंचा था। ये विमान 12 सितंबर को यहां पहुंचे थे।

भारतीय नौसेना से मिली जानकारी के मुताबिक,  इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज व समुद्री वाहन शामिल हुए हैं। दो सप्ताह तक चले इस अभ्यास में बंदरगाह व समुद्र दोनों में सेनाओं ने प्रशिक्षण किया। अभ्यास के बंदरगाह चरण के दौरान, जहाज के चालक दल ने भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ परिचालन योजना पर विचारों को साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *