‘Daughter’s Day’ पर जानें अपने पापा के सबसे करीब क्‍यों होती हैं बेटियां?

लाइफ स्टाइल। आज ‘डॉटर्स डे’ है। वैसे तो अलग-अलग देशों में यह स्पेशल डे अलग-अलग दिन सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन भारत में हर साल ‘डॉटर्स डे’ सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का ये उद्देश्य है कि, परिवार में बेटियों की भूमिका को कम ना आंका जाए और बेटियों के महत्‍व को समझा जाए। पुरुष प्रधान समाज में बदलाव लाने के लिए इस दिन का विशेष महत्व होता है।

यही वजह है कि, 11 अक्टूबर 2012 में संयुक्त राष्ट्र ने लड़के और लड़की के बीच के अंतर को भरने के लिए इस दिन की शुरुआत की थी। भारत में यह सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाने लगा। इस दिन का मुख्य उद्देश्य समाज में लड़कियों को पुरुष के बराबर का दर्जा और सम्मान दिलाना है। आइए इस स्पेशल डे पर जानते हैं बेटियां क्यों होती हैं अपने पापा के सबसे करीब-

एक बेटी का अपने पापा से रिश्ता:-

एक बेटी के पिता हमेशा उसके लिए एक सुपर हीरो की तरह होते हैं, क्योंकि बेटियां अपने पिता के सबसे ज्यादा करीब होती हैं। पिता और बेटी के बीच इतनी करीबी होती है कि वो अपने पार्टनर में भी अपने पापा की क्वालिटीज को तलाशने लगती हैं। किसी भी लड़की की लाइफ में जो सबसे पहला पुरुष होता है, वो उसके पापा ही होते हैं। एक बेटी का अपने पिता से बेहद ही गहरा रिश्ता होता है।

क्या है कारण:-

  • एक पिता ही होता है जो, किसी भी स्थिति में चाहे वो अच्छी हो या बुरी, हर वक्त उपलब्ध रहता है। पिता की ये क्वालिटी बेटियों को सबसे ज्यादा पसंद होती है। इसलिए उसकी अपने पिता से बॉन्डिंग अच्छी और मजबूत होती है।
  • पिता हमेशा अपने बच्चों की जिंदगी, रुचि, सपनों और आशाओं में भागीदारी दिखाते हैं। पिता चाहे जितनी परेशानियो का सामना क्यों ना कर रहे हों, लेकिन वो बच्चों के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इस कारण भी बेटियां अपने पापा को काफी पसंद करती हैं।
  • बच्चों को उनकी मुसीबत के समय विश्वास दिलाना कि वो उनके साथ हैं। पिता का दिल करुणा से भरा रहता है, जो अपने बच्चों को करीब रखने में अहम भूमिका निभाता है। इस गुण को लड़कियां पसंद करती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *