खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित

नई दिल्‍ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया। खेल जगत में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोच को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 35 को अर्जुन, 10 को द्रोणाचार्य और पांच को ध्यानचंद अवॉर्ड दिया गया। हालांकि खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर इस समारोह में शामिल नहीं हुए। उनकी मां का देहांत होने के कारण वो वापस घर लौट गए थे। उन्होंने 2020 पैरालंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *