विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर जानें भारत के बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशन

यात्रा। पूरी दुनिया में हर साल 3 मार्च यानी आज के दिन ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ मनाया जाता है। आज दुनियाभर में जीव-जंतुओं के संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाई जाती है। इस दिन को मनाने का उद्देश्‍य दुनियाभर में तेजी से विलुप्त हो रही वनस्पतियों और जीव जन्तुओं की प्रजातियों की सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना है। विलुप्त होते जानवरों और पेड़-पौधों की दुर्दशा को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2013 में 3 मार्च के दिन को ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी। भारत में कई ऐसे वाइल्ड लाइफ पर्यटन स्थल हैं, जहां पर्यटक प्रकृति के मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में-

जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान:-

जिम कार्बेट भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है। इसकी स्थापना 1936 में विलुप्त हो रहे बंगाल टाइगर के संरक्षण के लिए की गई थी। यह उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित है। यहां प्रकृति के मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान में कई पशु-पक्षी विचरण करते हैं। यहां का प्राकृतिक नजारा, बंगाल टाइगर, एशियाई हाथी, तेंदुए जैसे अन्य जीव जंतु पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान:-

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान भारत के बड़े उद्यानों में से एक है। यह राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान बाघों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का सुंदर मनोरम दृश्य पर्यटकों को काफी लुभाता है। अगर आप अभी तक यहां नहीं गए हैं तो यहां के प्राकृतिक नजारे का आनंद लेने जरूर जाएं।

गिर राष्ट्रीय उद्यान:-

गिर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य गुजरात में स्थित है। यह एशियाई बब्बर शेर के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। हर साल दुनियाभर से सैलानी यहां के खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने आते हैं।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान:-

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम राज्य में स्थित है। इसे 1985 में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। यह राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गेंडा के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान:-

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। इसे 1968 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया है। इस नेशनल पार्क में बाघ आसानी से देखने को मिल जाते हैं। यहां सालभर सैलानियों की भीड़ रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *