जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने मे सफल रहेंगे। जिससे परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको किसी अधिकारी की मदद से पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप अपने परिवार में कोई व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए,नहीं तो आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप किसी जमीन जायदाद से संबंधित किसी डील को फाइनल करेंगे, तो उसमे आज आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहे। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके व्यापार की नई योजनाओं के लिए उत्तम रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। आज का दिन आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। यदि आज किसी व्यक्ति से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें पडने से बचना होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक होगा। लेकिन आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि पहले से कोई इलाज चल रहा हो, तो दवाइयों में किसी तरह की लापरवाही ना बरतें। आर्थिक रूप से आज दिन उलझन भरा रहेगा। भाइयों के साथ यदि संबंधों में कुछ तनाव चल रहा था, तो उसमें सुधार होगा। यदि आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। आज बहन के विवाह में आ रही बाधा किसी परिजन की मदद से दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता रहेगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा रह सकता है। आज आप आलस के चक्कर में अपने कार्य को आगे के लिए टाल सकते है, जिसके कारण आपको कुछ कार्यों से नुकसान हो सकता है। यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे थे, तो जाने से पहले अपनी आवश्यक वस्तुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान को आज यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच रहे थे, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थीयो को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपके परिवार में कोई कलह पनप रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य इसमें आपकी मदद करेंगे। आज आप अपने भविष्य की योजनाओं पर अपने माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। आज आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन इसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा भाग दौड़ करने से आज आपको कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। आज आप अपने मित्रों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर मुलाकात कर सकते हैं।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में आज आपकी पुरानी योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आपको अधिक धन लाभ दिलवाएगी, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आप को अपने भविष्य की चिंता कम होगी, लेकिन आज आप के कुछ नए शत्रु भी बन सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आज परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइज पार्टी का प्लान कर सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जुटे कर रहना होगा, तभी सफलता प्राप्त हो पाएगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने पिताजी के सहयोग की आवश्यकता होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य मंजूरी दे सकते हैं। सायंकाल का समय आपका मनोरंजन के कार्यों में व्यतीत होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको कोई अच्छा समाचार मिलने से आपके मन की निराशा खत्म होगी, जिसके कारण आप अधिक परिश्रम से कार्य करेंगे। नौकरी में आज आपकी अपने अधिकारियों से कोई झड़प हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी आपको वेतन वृद्धि प्राप्त हो सकती है। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है, जिसके लिए कुछ भागदौड़ की करनी पड़ेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा, लेकिन आप अपनी बुद्धि व विवेक से उन्हें सुलझाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको अपने दिल में दिमाग दोनों के सुनने होगी। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपके शत्रु इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने घरेलू कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। जीवन साथी के लिए आज आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ निवेश करने का मूड बनाएंगे, जिसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। आज आपको अपने किसी प्रिय से कुछ गुप्त जानकारी प्राप्त होगी, जिसका आपको भविष्य में भी लाभ होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे अपनी बात मनवाने के लिए कोई अनुचित व्यवहार करते है, इसके पूर्ण होने से घर का वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपका परोपकार के कारण व्यतीत होगा। आज धार्मिक व सामाजिक आयोजनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपको कार्य क्षेत्र में किसी कर्मचारी के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज सुबह से ही आपके सामने आवश्यक काम आ सकते हैं, लेकिन आप धीरे-धीरे सायंकाल तक अपने सभी कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आज अपने साथी से कोई झड़प हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *