जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप कुछ धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको आगे चलकर लाभ भी अवश्य मिलेगा, अगर आप किसी व्यापार को करते हैं, तो आप उसमें आज कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं, जिसके कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने हंसमुख स्वभाव के कारण उन्हें मनाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको कोई सेहत से संबंधित समस्या है, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो वह भविष्य में किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आप चिड़चिड़ा सा महसूस करेंगे, लेकिन ऐसे समय में भी आपको ध्यान रखना होगा व धैर्य और शांति से काम लेना होगा। यदि आज आपको कोई भला बुरा कहे, तो वह भी आपको शांत रहकर सुनना होगा, लेकिन यदि आज आप किसी नए निवेश को करने की सोचेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की पहले कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने संबंधियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन वह बातचीत से हल हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त होने के योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन आपको आज किसी भी फैसले को जल्दबाजी में नहीं लेना है, नहीं तो वह आपके लिए भविष्य में कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खास होने वाला है। आज आपके कोई दूर या पास के रिश्तेदार आपके घर आश्रय लेने की सोच सकते हैं और अतिथि भी कुछ लंबा ही पड़ाव डालने के बारे में विचार कर सकते हैं। इस समय आप अपने फर्ज के साथ सम्मान के सभी आदर सत्कार की इच्छा पूरी करते रहेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। छोटे बच्चे आज इंजॉय करते नजर आएंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आपका पारिवारिक जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यदि आप भी युवा हैं और अभी अपने कैरियर के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो वही काम करने का मन बनाए, जिसमें आपको आत्म सम्मान मिले, नहीं तो आप नुकसान में ही रह जाएंगे। आपके कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी ला सकता है, इसलिए अपने कार्यक्षेत्र और अपने पारिवारिक जीवन को समझदारी से आगे बढ़ाएं।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति का रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं सैर सपाटे का विचार कर सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। आप अपने कामकाज में सुधार लाने का प्रयास करेंगे और किसी जानकार मित्र की सलाह से आपके बिगड़ते हुए काम आज पूरे होंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। वही कोई अपना आपके काम में आने वाली बाधाओं को दूर कर सकता है। समय का भरपूर सहयोग मिलेगा और आपके सभी कार्य समय से पूरे हो होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सुबह से ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन फिर भी आप अपने कार्य क्षेत्र में आ रही में आ रही बाधाओं को आसानी से पूरा करते चले जाएंगे। स्थाई सफलता प्राप्त करने के लिए आज आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। शाम के समय आप अपने पुराने मित्रों के साथ कहीं सैर सपाटे का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज आप दोपहर के समय तक अपने बिखरे हुए कारोबार को सही तरीके से समेट लें समेट लें अन्यथा आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है क्योंकि आज आपको अपने घर के कामों से ही फुर्सत नहीं मिलेगी। आज आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज आपको अपने व्यापार और व्यवसाय पर खासतौर से नजर रखनी चाहिए क्योंकि कहीं से आपको कोई नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपका घूमने फिरने के लिए होगा। आप अपने घर के कुछ जरूरी काम निपटाने के लिए घर से बाहर जा सकते हैं। यदि आप ऐसा सोचेंगे कि सभी काम भगवान के भरोसे खत्म हो जाएंगे, तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। ईश्वर उन्हीं की मदद करते हैं, जो अपनी मदद स्वयं करते हैं। आपको अपने और अपने परिवार के कार्य स्वयं जिम्मेदारी से पूरे करने चाहिए, ताकि आपका मन सुकून से भरा रहे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आपको किसी व्यक्ति के साथ होने वाले टकराव से बचना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो आप परेशानी में आ सकते हैं। आज भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपके अटके हुए कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं और आपको कहीं से रुका हुआ धन भी मिल सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा। विद्यार्थियों को उन्नति के नए मार्ग प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में चुपचाप रहकर ही काम करना होगा अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन चुप रहना भी अधिक कुशलता का सूचक है, लेकिन ऐसी जगह काफी लंबे समय तक काम करना किसी के लिए भी संभव नहीं है, इसलिए आपको विकल्प के रूप में नए व्यवसाय की खोजबीन करनी शुरू कर देनी चाहिए अन्यथा आपके पास धन की कमी हो जाएगी और आप की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपका सुख और आराम से रहने का है। आज के दिन सब काम आपके मन के मुताबिक होते नजर आएंगे, जिसका आपको लाभ होगा कहीं से रुके हुए पैसे भी आज आपको मिल सकते हैं। आपको कोई अनोखा सुख भी मिल सकता है और आपके मौज और बाहर के दिन फिर से आने वाले हैं, इसलिए अपने मन को शांत रखें और अपने पारिवारिक जीवन जीवन के सुखद पलों का आनंद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *