स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन राम सिंह का इतिहास जानेंगे स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल के स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थी अब स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन राम सिंह ठाकुर के बारे में जान सकेंगे। प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग और भाषा, संस्कृति विभाग को आईएनए के बैंडमास्टर और स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन राम सिंह ठाकुर की स्मृति पर लिखित पुस्तक की खरीद करने के निर्देश दिए हैं। भाषा विभाग के निदेशक ने प्रदेश के सभी 12 जिलों के जिला भाषा अधिकारियों को अपने कार्यालय के लिए इस पुस्तक का क्रय करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने भी पुस्तक खरीद से पूर्व की औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। हमीरपुर के गांव बल्ह निवासी लेखक एवं साहित्यकार राजेंद्र राजन ने अनसंग कंपोजर ऑफ आईएनए कैप्टन राम सिंह ठाकुर के जीवन, राष्ट्रगान की धुन की रचना और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर आधारित एक पुस्तक लिखी है। जिसका इसी साल भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट दिल्ली ने प्रकाशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *