जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपको आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए भी सम्मानित किया जाएगा, जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी से कुछ धन उधार लेने की सोच सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विशेष मुददे पर बातचीत मे व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का भी लाभ मिलेगा। आज आपको अपनी संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आप अपने रुके हुए कार्यों के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। आज भाग्य का साथ मिलने से आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यदि आज आप कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो दिल खोलकर करें, क्योकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपको अपने बारे में भी सोचना होगा, क्योंकि आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने की सोचेंगे। आज आप अपने परिवार में बढ़ती जरूरतों के कारण अपने बढ़ते खर्चों से भी परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी आमदनी को बढ़ाने की सोचेंगे। आज आप अपने दिन का समय धर्म व आध्यात्म के कार्य में भी व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। व्यापार और नौकरी करनेवाले लाभ तथा पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी लाभ मिलेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपको काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में अपने अभिमान के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान होने की संभावना है। नौकरी, व्यापार के क्षेत्र में रूकावट आने से निर्धारित कार्य पूरे नहीं कर सकेंगे। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज नए कार्य हाथ में लेना नुकसानदायक है। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब होने की संभावना है। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन का व्रत अधिक कारगर साबित होगा। धन खर्च अधिक होगा। शत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें। सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियां आफत खड़ी कर सकती हैं।

तुला राशि: तुला राशि वाले प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर आज का दिन है। सार्वजनिक जीवन में आप महत्ता प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या आभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्य सुख और वाहन सुख उत्तम मिलेगा। तंदुरूस्ती और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मित्रों के साथ पर्यटन होगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं की चाल निष्फल जाएगी। ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ प्रतीत होगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले यात्रा-प्रवास का आयोजन स्थगित रखने की कोशिश करें। कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आपको क्रोधित करेगी। परंतु क्रोध को नियंत्रण में रखने से बात अधिक नहीं बिगड़ेगी। पेट संबंधी बीमारियों से परेशानी होगी। वाद-विवाद या चर्चा में पड़ने से समस्या पैदा होगी। संतानों के मामले में चिंता पैदा होगी, परंतु प्रेमियों को रोमांस के लिए और धन-प्राप्ति के लिए अनुकूल दिन है।

मकर राशि: मकर राशि वाले प्रतिकूलताओं का सामना करने की आवश्यकता है। पारिवारिक क्लेश आपके मन को व्यथित करेंगे। माता का स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है। सार्वजनिक जीवन में अपयश या अपकीर्ति आपकी मान-प्रतिष्ठा को हानि पहुचाएंगे। पर्याप्त आराम और नींद न मिलने से स्वास्थ्य खराब होगा। ताजगी तथा स्फूर्ति का अभाव रहेगा। स्त्री वर्ग से नुकसान होने का डर है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आपका मन बहुत राहत महसूस करेगा। शारीरिक स्वस्थता आपके उत्साह में वृद्धि करेगा। पड़ोसियों और भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा। प्रवास होने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति का सहवास और भाग्य वृद्धि का योग है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके खर्च के अतिरिक्त क्रोध और जीभ पर संयम रखने की जरूरत है। किसी के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े होंगे। नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे। उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्न करने पड़ेंगे। खाने-पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *