जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको अत्यधिक धन लाभ होने के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार में आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले आप अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें। संतान के विवाह संबंधी आज परिवार में बातचीत चल सकती है। जीवनसाथी से यदि किसी बात पर कोई कहासुनी हो गयी थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। आज सायंकाल के समय आप अपने माता पिता के आशीर्वाद से किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियाे भरा रहेगा। आज नौकरी से जुड़े लोगों से उनके शत्रु काम निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको इससे बचना होगा। आज यदि आप किसी नए काम को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देख प्रसन्न होंगे। आज आप अपना सभी कार्य जल्दी समाप्त करके टाइम से अपने घर प्रस्थान करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चे आज आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने के बाद पूर्ण योग बन रहे हैं, लेकिन आपको उन अफसरों को पहचान कर उन पर आगे बढ़ना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे अन्यथा आपके विरोधी आप से उनका लाभ छीन सकते हैं। आज संतान की तरक्की से संबंधित आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आज आपको सायंकाल के समय वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज अच्छे भोजन का आनंद उठाएंगे। परिवार में प्रेम की और एकरूपता की वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा और जीवन साथी से प्रेम की वृद्धि होगी। परिवार में थोड़ा सा तनाव रह सकता है, जिससे मन थोड़ा दुखी होगा। कार्य क्षेत्र में सफल दिन होगा, जिससे आपके काम की तारीफ होगी। विरोधियों से थोड़ा सावधान रहें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और खर्चे बढ़े हुए रहेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आप अपने पूरे अंदाज में दिखेंगे। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे, जिससे आपकी इच्छा भी मजबूत होगी। आप के प्रति लोगों के मन में आकर्षण जागेगा और वह आपकी बातें सुनेंगे और समझेंगे। कार्य क्षेत्र में आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए आज के दिन को आराम से गुजर जाने दें। संभव हो तो प्रियतम से आज ना मिलें। माता जी के साथ समय बिताएंगे। उनसे कुछ अच्छी बातें करेंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। यात्रा के दौरान कुछ समस्या हो सकती है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर दिखता है। जहां एक ओर आपके स्वास्थ्य में कुछ कमी देखने को मिलेगी और आप सर्दी खांसी से पीड़ित हो सकते हैं, वहीं आमदनी और खर्चों को संभालने से दिन आर्थिक तौर पर कमजोर रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी तनाव रह सकता है, जिससे मानसिक रूप से आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। यदि कहीं की यात्रा कर रहे हैं, तो दिन सुगमता से व्यतीत होगा। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा है, तो उसमें अभी शामिल ना हों और थोड़ा शांत रहें।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज के दिन आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। आपका प्रियतम आपके साथ वक्त बिताएगा, जो आपको बहुत रास आएगा। आपके स्वभाव में उग्रता देखने को मिल सकती है। इसे नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी प्रॉपर्टी संबंधित काम में हाथ डाल सकते हैं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज काम के क्षेत्र में बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आपको कोई नई पदवी अथवा इंक्रीमेंट मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बड़ी चुनौती होगा, क्योंकि इस दौरान वे सिर उठाए खड़े होंगे। हालांकि विरोधियों के प्रति जागरूक रहेंगे और उनसे जीतेंगे। परीक्षा में विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी अनुकूल दिखाई देता है। हालांकि प्रेम संबंधों में बिना बात की गलतफहमी रिश्ते को उलझा सकती है। आज आपको सूचना माध्यम से या फिर सोशल मीडिया के द्वारा कोई शुभ संदेश प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले किसी लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। हालांकि भाग्य में थोड़ी कमजोरी रहेगी, फिर भी अचानक से कोई लाभ आपको मिल सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत असर आने से उनका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। आमदनी जरूर बढ़ेगी, लेकिन मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। प्यार के मामले में सफलता मिलेगी। यह बात अलग है कि आपका प्रियतम आज आपसे कुछ खर्चा करवा सकता है। स्वास्थ्य के मामले में थोड़े कमजोर रहेंगे, इस पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। किसी बिना बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। जीवन साथी अपने घर वालों के साथ मिलकर आपको कुछ ऐसा कह सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव महसूस हो। वहीं खर्चों में चली आ रही तेजी से आप थोड़े परेशान दिखेंगे। व्यापार में सामान्य लाभ होने से स्थिति पर विचार करेंगे। धन के निवेश के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है। माताजी को कोई समस्या हो सकती है। गहरे पानी में जाने से आज आपको बचना चाहिए।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन दांपत्य जीवन के नाम रहेगा और आज आप अपने प्रियतम के प्रति काफी रोमांटिक भी रहेंगे और उसके बारे में विचार करेंगे। अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, लेकिन संतान की ओर से थोड़ी चिंता हो सकती है। शिक्षा के मामले में कुछ परेशानी आ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आपका काम सर चढ़कर बोलेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके लिए आज दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। भाग्य थोड़ा कमजोर जरूर रहेगा, लेकिन फिर भी कई काम आपके बन जाएंगे। शिक्षा के लिए आज का दिन बेहतर है और विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्यार के मामले में भी आज आप गंभीर रहेंगे और आपके प्रियतम को यह बात बहुत पसंद आएगी, जिससे आप पर प्यार की बरसात होगी। आमदनी थोड़ी बढ़ेगी, लेकिन गुप्त तरीकों से धन आने से मानसिक शांति भंग होगी। कार्य क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चलेगा। जीवन साथी किसी यात्रा पर जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *