जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप व्यस्तता के कारण अपने परिवार के लिए समय निकालने में असमर्थ रहेंगे, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे, लेकिन आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी, जिसके कारण आप धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलित भी होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप भविष्य में किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा और कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय आज आपको कुछ तनाव हो सकता है, क्योंकि आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई परेशानी भरा समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आज आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ को मिलने के कारण आप प्रसन्न चित्त रहेंगे, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि अत्यधिक लाभ मिलने के कारण आप किसी को कोई ऐसी बात ना कह दें, जिसके कारण आपको भविष्य में परेशानी हो, इसलिए आज आपको किसी को बोलने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। आज यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधान रहें, क्योंकि उसमें आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने खोने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले कार्यक्षेत्र में काम पर ही फोकस करें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और माता पिता का सुख मिलेगा स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। अधिक व्यस्तता से बचें और स्वयं के लिए समय निकालें, प्रेम जीवन में कोई नई बात आपके बीच खुशी का कारण बनेगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी अनुकूल रहेगा, उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बेहतर है, हालांकि जिनकी शादी हो चुकी है, उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। कार्यस्थल पर आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, अपने काम से काम रखेंगे तो अनुकूल रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आज का दिन धन के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा, आमदनी में गिरावट आ सकती है और किसी निवेश के कारण जोखिम उठाना नुकसानदेह साबित हो सकता है, निवेश से बचें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, पारिवारिक जीवन में दिन अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से मिलने जुलने की स्थिति बनेगी और संबंध बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में भी परिजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्राओं पर जानें के लिए समय अनुकूल नहीं है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले कार्य में विलंब हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे, इस दौरान खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, जिससे बचने का प्रयास करना आवश्यक होगा यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। निवेश किए गए धन से लाभ होगा। अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावट का दौर खत्म होगा यदि आप शादीशुदा है, तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले निजी जीवन के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताएंगे परिवार का सहयोग भी काम में मिलेगा और पेशेवर जीवन में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। खर्च काफी अधिक रह सकते हैं, हालांकि आवश्यक कार्यों पर ही खर्च होंगे, लेकिन फिर भी आपकी जेब पर बोझ पड़ेगा। आज आपके जीवनसाथी और माताजी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा और दोनों साथ में शॉपिंग करने जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले कार्यक्षेत्र में प्रबल सफलता मिल सकती है और काम के उद्देश्य से की गई यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी छोटी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न होगा और आपको कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी, जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में और दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी होगी हालांकि खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा फिर भी मन प्रसन्न रहने से कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को सफलता प्रदान करने में सहायता करेंगे। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी, धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन का तनाव आप पर हावी हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा, जो लोग किसी प्रेम बंधन में हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *