कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की सूची में शामिल हुए 30 नए तीर्थ स्‍थल….

हरियाणा। 8 कोस के 30 नए तीर्थों को चिन्हित किया गया है, जिनमें 13 कुरुक्षेत्र, 10 कैथल, एक जींद व छह करनाल जिले के तीर्थ शामिल हैं। इन तीर्थों को बाकायदा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की सूची में शामिल किया गया है। अब इन सभी 30 नए तीर्थों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। ऐसे में अब केडीबी की सूची में तीर्थों की संख्या 134 से बढ़कर 164 हो गई है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र की धरा पर स्वयं अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के शुभारंभ अवसर से एक दिन पहले केडीबी के तीर्थों की सूची में 30 नए तीर्थों को शामिल करने की घोषणा की थी। केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि इन तीर्थों को विकसित करने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से बाकायदा योजना तैयार की गई। इस योजना के अनुसार अलग-अलग चरणों में तीर्थों का विकास किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र 48 कोस में अभी तक 134 तीर्थों को केडीबी के तीर्थों की सूची में शामिल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *