जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने संतान की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, इसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज यदि आप कहीं अपने धन को निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपको दोगुना होकर मिलेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, जो लोग आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके कुछ नए लोगों से संबंध बनेंगे। आज आपके पास अचानक से बड़ी मात्रा में धन हाथ आ सकता है, जिसके कारण अपनी संतान के दायित्व की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आज नौकरी से जुड़े लोगों को उनके अधिकारी कोई ऐसा लाभ का सौदा बता सकते हैं, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको अपने परिवार की सुख शांति को बनाए रखने के लिए आपने शत्रुओं की चाल को समझना होगा, तभी आप अपने परिवार की सुख शांति को बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। आज ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होगा, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आपको अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। जहां एक और आमदनी में बढ़ोतरी होगी। वहीं अपनों का प्यार मिलेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें सुख मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन कार्य क्षेत्र में बेहतरीन दिन है, लेकिन आपके प्रेम जीवन के लिए कमजोर रहेगा। अपना ध्यान काम पर रखें और आपके परिवार को भी आज आपकी जरूरत पड़ सकती है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करेंगे तो आपको आमदनी के नए रास्ते नजर आएंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों परिवार में किसी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। हालांकि माताजी से आपको सुख मिलेगा और पिताजी का स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। किसी भविष्य की यात्रा की प्लानिंग करेंगे। इतना ही नहीं आमदनी में बढोत्तरी के दिशा में आपके प्रयास सफल होंगे और आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी मिलेगी। समाज का साथ मिलेगा कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं।

तुला राशि: तुला राशि वाले कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। किसी महिला सहकर्मी से रुखा व्यवहार आपको परेशानी में डाल सकता है। अचानक से आमदनी मिलने की संभावना रहेगी, लेकिन कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले रुके हुए कार्य गति पकड़ने से मानसिक प्रसन्नता होगी। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी व्यापार के सिलसिले में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अपने व्यापार को विस्तार देने की दिशा में नया प्रयास करेंगे। अपने बिजनेस पार्टनर से रिलेशन अच्छा रहेगा। यदि आप जॉब करते हैं तो आपको आपकी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज आपको अपने बड़े हुए खर्चों से मुक्ति मिलेगी। हालांकि किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे मानसिक रूप से थोड़ा कष्ट होगा और आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दिन ध्यान से चलने का है। आपके विरोधी प्रबल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन से आपको खुशी मिलेगी और आपकी संतान कुछ ऐसा काम कर सकती है, जिससे आपको संतुष्टि का अहसास होगा।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपकी आमदनी और आपके प्रेम जीवन के लिए काफी बेहतर रहने वाला है। आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे जैसे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपके परिवार से कोई विदेश जाने की बात कर सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी आमदनी बढ़ेगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज परिवार और कारोबार में अच्छा तालमेल रहेगा जैसे आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बिजनेस में आज का दिन आगे बढ़ने का दिन है। कोई भी नई शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही साथ अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार आप को आगे ले जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध बेहतर बने हुए हैं तो उनसे भी आपको आज अच्छे परिणाम की उम्मीद करनी चाहिए। दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले यात्राओं का आज अच्छा परिणाम मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अधिक फोकस करने का दिन है, जो आपके लिए आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं रहेगी इसलिए समय रहते डॉक्टर को दिखाएं और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *