जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ योजनाओं को लागू करेंगे, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे व अपने पिताजी द्वारा दिए गए कार्य को आगे लिए टाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नही तो आपके पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की कोशिश करें। किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई सूचना सुनने को मिलेगी। यदि आज आप अपनी किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरते, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा कर सकता हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपको शासन में सता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके अपने व्यापार के शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आज अपने मन की किसी बात को साझा किया, तो वह आपकी उस बात का फायदा उठा सकते हैं, इसलिए आज आपको ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज आप किसी नई संपत्ति को खरीदेंगे, तो वह आपके लिए आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगी। घर परिवार के ही रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आज आप व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय की ओर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप अपने व्यवसाय की कुछ डील को आगे के लिए टाल सकते हैं, जिसके कारण आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिसके कारण उनकी शिक्षा संबंधी जो भी समस्या होगी, वह आज समाप्त होगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले कार्यक्षेत्र में काम पर ही फोकस करें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और माता पिता का सुख मिलेगा स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। अधिक व्यस्तता से बचें और स्वयं के लिए समय निकालें, प्रेम जीवन में कोई नई बात आपके बीच खुशी का कारण बनेगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी अनुकूल रहेगा, उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बेहतर है, हालांकि जिनकी शादी हो चुकी है, उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। कार्यस्थल पर आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, अपने काम से काम रखेंगे तो अनुकूल रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आज का दिन धन के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा, आमदनी में गिरावट आ सकती है और किसी निवेश के कारण जोखिम उठाना नुकसानदेह साबित हो सकता है, निवेश से बचें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, पारिवारिक जीवन में दिन अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से मिलने जुलने की स्थिति बनेगी और संबंध बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में भी परिजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्राओं पर जानें के लिए समय अनुकूल नहीं है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले कार्य में विलंब हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे, इस दौरान खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, जिससे बचने का प्रयास करना आवश्यक होगा यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। निवेश किए गए धन से लाभ होगा। अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावट का दौर खत्म होगा यदि आप शादीशुदा है, तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले निजी जीवन के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताएंगे परिवार का सहयोग भी काम में मिलेगा और पेशेवर जीवन में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। खर्च काफी अधिक रह सकते हैं, हालांकि आवश्यक कार्यों पर ही खर्च होंगे, लेकिन फिर भी आपकी जेब पर बोझ पड़ेगा। आज आपके जीवनसाथी और माताजी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा और दोनों साथ में शॉपिंग करने जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले कार्यक्षेत्र में प्रबल सफलता मिल सकती है और काम के उद्देश्य से की गई यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी छोटी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न होगा और आपको कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी, जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में और दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी होगी हालांकि खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा फिर भी मन प्रसन्न रहने से कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को सफलता प्रदान करने में सहायता करेंगे। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी, धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन का तनाव आप पर हावी हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा, जो लोग किसी प्रेम बंधन में हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *