जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। उनके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। राज्य से भी कोई विशेष सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। यदि आपको किसी मांगलिक उत्सव में जाने का मौका मिले,तो उसमें आपको किसी परिजन के सामने अपनी समस्याओं को रखने से बचना होगा,नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। आपको आज कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए अत्यधिक तले और बाहर के खान-पान से परहेज रखें।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा। अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग यदि आज स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो यह उनके लिए लाभदायक रहने वाली है। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं,जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा और कार्यक्षेत्र में भी वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और साथी भी आपका पूरा सहयोग देंगे। आज कुछ उलझनों के बावजूद आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको वही कार्य सौंपा जाएगा,जो आपको अत्यधिक प्रिय होगा। आपके दिमाग में कुछ नई योजनाएं आएंगी,जिन्हें आपको अपने सीनियर्स की मदद से आगे बढ़ाना होगा ताकि आप उनका लाभ उठा सके। आपका कोई प्रिय मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मिलाप कर सकता है। परिवार में आपकी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी व आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ भी पड़ सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आप अपने बढ़ते कॉन्फिडेंस के चक्कर में किसी से कोई गलत वादा कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने उस वादे को पूरा नहीं किया, तो उसके लिए आपको सुनने को मिल सकता है। आपके रिश्तों में भी कोई लंबी दूरी आ सकती है, लेकिन आज आप अपनी काफी समस्याओं को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सफल कर कर सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत तो अच्छी होगी, लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद आपकी चिंताएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिन ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करता है और आपको ट्रैवलिंग भी करनी होगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके कुछ ऐसे कार्य होंगे,जिनको आपको ढूंढ ढूंढ कर पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं,जहां आपको अपनी मूल्यवान वस्तुओं के प्रति सावधान रहना होगा,नहीं तो चोरी होने का भय बना हुआ है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ समस्या ग्रस्त रहने वाला है, क्योंकि आज उनका अपने साथी से किसी ऐसी बात पर झगडा हो सकता है, जो गलत होगी, लेकिन वह उन्हें समझाने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण दोनों के बीच कोई वाद विवाद हो सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी पार्टी आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आप अपनी किसी पुरानी समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपका कार्य क्षेत्र में मन भी नहीं लगेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *