जानिए आज का राशिफल….

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप घर व बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को अच्छा पद मिल सकता है लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके कुछ सहयोगी आपसे ईष्या करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ और नए लोगों को भी शामिल कर सकते हैं। विदेशों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर रहने वाला है। व्यक्तित्व के नए आकर्षण का आपके अंदर संचार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा भी कर सकते हैं। आप अपनी कुछ पुरानी देनदारियों को भी समाप्त करके चैन की सांस लेंगे। संतान को किसी धार्मिक संस्था से जुड़े देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। आप अपने हुनर और समझदारी से अपने सभी कार्य को बखूबी निभा पाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को अचानक से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज विवाह बंधन में बन सकते हैं,लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी,तो आपको उसका समाधान भी आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी लेनदेन को बहुत ही सावधानी से करना होगा। यदि करियर के बारे में महिलाएं कुछ सोच रही हैं,तो वह कोई छोटा-मोटा व्यवसाय भी कर सकती हैं,वह भी उनको भरपूर लाभ दे सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी,जिसके बाद आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। आपको अपनी जिम्मेदारी भरे कार्यों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है,नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा सकते हैं,जिसमें आपको पिताजी को साथ लेकर जाना अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। घर में लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने को आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज आप गरीबों की सहायता और कार्यकुशलता से दूसरों व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि भरा रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डाल लें,गे वह उत्तम रूप से सफल रहेगा, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचें, जो आपको अधिक प्रिय हो। नौकरी में कर रहे जातकों को भी आज उनकी पसंद का कार्य करने का मिल सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसके निराकरण हेतु डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी प्रसन्न होंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज यदि आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक लाभ के सौदा आएंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। व्यवसाय में भी आज आपके किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लाभ लेकर आएगी। घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, वह आज समाप्त हो सकती है, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों की मदद से आप इसे सुलझाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपने कहीं शेयर संबंधी निवेश किया हुआ है, तो वह आज आपको फायदा दे सकता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए भविष्य की नई-नई योजनाओं को लेकर आएगा। नौकरी में आज आपको अपने किसी सीनियर की मदद से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज छोटे व्यापारियो को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आज के दिन आप का मन थोड़ा परेशान रह सकता है, वह इधर-उधर भटकेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर अपने किसी अहम निर्णय को नहीं लेना है। यदि आज आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नही मिलवाया है, तो उसके लिए आज दिन उतम रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *