जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी जरूरी काम में लापरवाही नहीं करनी है,नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता है। आपको अपने धन को बहुत ही सोच विचार कर खर्च करना होगा,नहीं तो लोग उससे उधार मांग सकते हैं। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है और आपके कुछ करीबी आज आपकी किसी बात से नाराज रहेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए आय के नए नए अवसर खोलेगा। आपको आय में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और जो लोग किसी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ और मेहनत करनी होगी,उसके बाद ही उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने किसी कानूनी कार्य को लेकर तनावग्रस्त रहेंगे,जिसमें आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से भी मदद ले सकते हैं। आपको पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनुबंध को समाप्त करने के बाद ही रिश्तों में प्यार बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के लिए आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा,जिसके बाद आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आप किसी की परवाह किए बिना अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएंगे। कारोबार कर रहे लोगों को अपने मामलों को आप ही सुलझाना होगा। यदि उन्होंने उसमें किसी से सलाह मशवरा किया है,तो उन्हें कोई गलत सलाह दे सकता है। आप धैर्य व संयम बनाए रखें,तभी आप किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोगों की प्रतिभा ओर निखर कर आएगी,जिससे उनके कुछ साथी भी उनके कार्य में उनका पूरा साथ देंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज आपको अपनी आय- व्यय के लिए बजट बनाकर चलना होगा,तभी आप उसे आसानी से पूरा कर पाएंगे। लेन-देन के मामले में आज आपको सहजता बनाए रखनी होगी,तभी वह आसानी से पूरे हो पाएंगे। आपके अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं,जिसमें आप अपने माता पिता को लेकर जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग एक नौकरी को छोड़कर दूसरी में जाना चाहते हैं,तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है,क्योंकि उन्हें कोई बेहतर ऑफर आ सकता है। आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों की बातों का मान रखना होगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आपको शीघ्रता व भावुकता में किसी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपकी किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से मुलाकात होगी,जो आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपको अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके खान-पान में गड़बड़ होने के कारण आपको कोई पेट संबंधित समस्या आ सकती है। आपको अति उत्साहित होने से बचना होगा,नहीं तो लोग आपके इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई मन मुताबिक काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आज का दिन प्रेम के मामलों में बेहतर रहेगा। अपने प्रियतम को साथ लेकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आज मन कम लगेगा हो सकता है, आज आप दफ्तर से छुट्टी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। परिवार की कोई आवश्यकता आपका ध्यान खींचेगी और जिस पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी और भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे। आमदनी तो बढ़ेगी, लेकिन भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। आज अपने साहस के बल पर प्रयासों में अधिकता दिखाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी हर तरीके से आपके साथ खड़ा रहेगा। दोनों साथ मिलकर भविष्य के लाभ के लिए कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आज व्यापार में भी दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन के साथ-साथ आपका पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ अपने आप से रूठ सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है। दोपहर बाद स्थितियां और बदल सकती है। जब आपके खर्चे भी अधिक होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले को आगे के लिए बढ़ा देना बेहतर होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपसे और ज्यादा समय और और ज्यादा ध्यान लगाने की मांग करेंगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले खर्चों में कमी होगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक तौर पर आप बेहतर महसूस करेंगे। दोपहर बाद कोई परियोजना आपके काम आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। आपका प्रिय आपको भविष्य के लाभ की कोई कामयाब बाद बताएगा, जिससे आप खुश हो जाएंगे। प्रेम जीवन बेहतरीन बनेगा दांपत्य जीवन भी आज आपका बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले परिवार में खुशियां आएगी माता-पिता का स्वास्थ्य भी बेहतर बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी बात में वजन होगा जैसे लोग मानेंगे वरिष्ठ अधिकारियों से भी संबंध बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें। सहकर्मियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा, हालांकि प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं। उनका दांपत्य जीवन बेहतरीन रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज दोपहर बाद किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके धन को बढ़ाने वाली और सुकून दायक साबित होगी। भाई बहनों का सहयोग से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए ग्रीन काफी अनुकूल है। जीवन साथी के साथ कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाएंगे। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, जिससे मन खुश रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो रिश्ते में तनाव आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *