जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और घर परिवार में चल रही समस्या को समाप्त करके भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्यों को गति देनी होगी, तभी वह पूरा हो सकेगा। आपकी आज किसी वरिष्ठजन से मुलाकात होगी। आप साहस व पराक्रम से किसी विपरीत परिस्थिति से भी आसानी से बाहर निकल जाएंगे, जिससे देखकर बाद में आपको हैरानी होगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए लोगों से काम करवाना होगा। आप टीम वर्क के जरिए काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपका कोई साथी आज आपकी बात इधर से उधर कर सकता है। इससे आपको समस्या हो सकती है। परिवार में आप किसी सदस्य के रिटायरमेंट होने से आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने कुछ रक्त संबंधी रिश्तो को सुधारने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो उनके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी को बिना मांगे सलाह न दें, नहीं तो वह उल्टा आपके ऊपर हावी हो सकता है। आप कार्य क्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और विनम्र व मधुर स्वभाव से आपको कोई समस्या भी नहीं होगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी इगो को साइड में रख कर ही काम करना होगा। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपको कोई लाभ की सूचना मिल सकती है। आप अपने धन का निवेश किसी बड़ी कंपनी में कर सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन फिर भी आप उन्हें किसी छोटी बात के चलते टाल सकते हैं। आपको अपने पिताजी से किसी प्रकार का कोई वाद विवाद होने पर भी चुप रहना होगा। आप अपने लेनदेन पर पूरा ध्यान दें।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा, क्योंकि अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। आप महत्वपूर्ण मामलों में पूरी सफलता पा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आज आप किसी बड़े काम को अंजाम दे सकते हैं। संतान के किसी आवश्यक कार्य को आज आप पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे वह आसानी से परीक्षा की तैयारियों में जुट सकते हैं।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों पर अंकुश लगाने में कामयाब हो सकते हैं और उससे आपको कुछ सुकून मिलेगा। परिवार से दूर जाने के योग हैं। संभवतः आप अपने काम में व्यस्त होंगे और परिवार को कम समय दे पाएंगे, फिर भी परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और घरेलू जिम्मेदारियों को भी समझें। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आपके लिए आज का दिन काफी उन्नति दायक रहेगा। कुछ ऐसी परियोजनाएं हैं, जो पहले से अटकी हुई हैं, लेकिन आज उनकी धूल को आप साफ करेंगे और उन पर आगे काम करेंगे, जिससे आपके कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी और आपको इन्कम होगी। सुदूर यात्रा पर जाने के अच्छे योग बन रहे हैं। यात्रा की प्लानिंग अच्छे से करें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज के दिन आपको कुछ नई खबरें मिल सकती हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएंगी। छोटे भाई-बहन आनंदित रहेंगे और आपकी मदद भी करेंगे। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे, लेकिन हो सकता है कि आज आपको नींद कम आए और किसी चिंता को लेकर आप थोड़े व्यथित हो सकते हैं। बासी और पुराना भोजन करने से बचें, इससे स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आज के दिन आप थोड़े बातूनी हो सकते हैं और आपकी बात किसी को चुभ सकती है, इसलिए थोड़ा संभलकर बोलें। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा और उसका असर आपके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र पर पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद को तनावग्रस्त महसूस करेंगे, इसलिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें। संभव हो तो आज अपने ऑफिस से छुट्टी ले लें और घर पर आराम करें। घर में आपको सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव के साथ-साथ अधिक काम करना पड़ेगा। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज अचानक से कुछ अच्छे परिणाम मिलने से आज का दिन बेहतर जाएगा। आप मानसिक रूप से प्रसन्न भी रहेंगे और हर काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अंदर से प्रेम का एहसास होगा, जो आपके प्रेम जीवन को और भी बढ़िया बना देगा। यदि आप विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन में भी आज का दिन रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं और कोई खास प्लानिंग भी कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में बेहतर नतीजे मिलेंगे और विदेशी संपर्कों का लाभ मिलेगा। अध्यात्म के क्षेत्र में भी आपको अच्छे अनुभव होंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। हालांकि पैसों के मामले में आपको लाभ होगा, लेकिन मानसिक रूप से आप कमजोर रहेंगे, इसलिए ऊर्जा शक्ति की कमी होने से कार्यों में अच्छे से भाग नहीं लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक लोगों का सामना करना पड़ेगा और आप के वरिष्ठ अधिकारी आपसे किसी बात पर उखड़ सकते हैं, इस बात का विशेष ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा और आपके घर से कोई व्यक्ति बाहर जाने की योजना बना सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी और प्यार भरे पल आएंगे। गुप्त तरीकों से धन का मार्ग खुलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से थोड़ी नोकझोंक हो सकती है और कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। जीवन साथी के माध्यम से समाज में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *