जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। अपने परिवार में करीबियों से रिश्तों में यदि अनबन चल रही थी,तो वह समाप्त होगी और आप परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। परिजनों का आदर सत्कार आप पूरी मेहनत और लगन से करेंगे। आपको आज किसी नये काम को नहीं करना है,नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आप अपने रीति रिवाज व परंपराओं का पूरा ध्यान देंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है,तो उसमें आपको अपने किसी सहयोगी से मदद लेनी होगी,तभी वह सुलझता दिख रहा है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा,लेकिन आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपको किसी राजनीतिक कार्य में सम्मलित होने का मौका मिलेगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ अन्य मित्रों से संपर्क बढ़ेंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आपको भाई बंधुओं के सहयोग से कोई नया काम करने को मिल सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सुखों में वृद्धि लेकर आएगा और आप धन-धान्य से भरपूर रहने के कारण संतान की सभी इच्छाओं की पूर्ति करेंगे,लेकिन आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी और आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आज आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी किसी से बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो आपको कोई बात बुरी लग सकती है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कहीं अच्छा निवेश करने का मौका मिलेगा और वह किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपकी आज दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी और कुछ व्यक्तिगत मामले बेहतर होंगे। आप आज लोगों से सक्रियता बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई छुपा हुआ राज लोगों के सामने आ सकता है। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आपको संतान से संबंधित किसी काम में धैर्य व साहस बनाए रखना होगा। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। आपको कोई धन संबंधित मामलों में पूरी सूझबूझ दिखानी होगी और आप अपनी आय व्यय बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्ते में चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। काम की गति धीमी रहेगी,लेकिन फिर भी आपको लाभ मिल पाएगा। आपके अंदर कुछ एनर्जी रहने से आप अपने रुके हुए कामों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे,लेकिन आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ व्यर्थ की चिंता परेशान करेगी, जिस कारण आप अपने कार्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने किसी साथी के कारण तरक्की मिल सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सभी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण अब दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से पहले बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आज आपको आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोई बात समझाएं, तो उसे समझने का प्राय करें। आज आप अपने आप को मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी निर्णय आसानी से ले पाएंगे।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण व प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उनका व्यवसाय की गति धीमी रहेगी, लेकिन वह उसमें भी अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर पूर्ण रूप से संयम रखने की कोशिश करें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि: नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यों को ध्यान पूर्वक करना होगा, क्योंकि यदि आज उन्होंने जल्दबाजी में किसी भी कार्य को किया, तो उनसे कोई भूल हो सकती है, जिसके कारण उनका कार्य खराब हो सकता है और उन्हें अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकते हैं, जिनसे बचने के लिए आपको सावधानी बरतनी होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन सुखद रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में दान-पुण्य का अवसर मिलेगा। पूंजी निवेश में आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए, इसका खास ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। आध्यात्मिक कार्यों में ही दिन पूर्ण हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *