नियंत्रण रेखा पर सेना प्रमुख ने स्थिति का लिया जायजा

जम्‍मू-कश्‍मीर। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने जम्मू-कश्मीर में व्हाइट नाइट कोर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया। साथ ही नियंत्रण रेखा पर स्थिति का जायजा लिया। सैन्य कमांडरों ने उन्हें वर्तमान स्थिति और चल रहे घुसपैठ विरोधी अभियानों के बारे में जानकारी दी। नरवणे का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि नरवणे आतंकियों पर कार्रवाई करने को लेकर कोई बड़ा एक्शन लेने का आदेश दे सकते हैं। वह कश्मीर में होने वाली टारगेट किलिंग को लेकर पुलिस और अन्य एजेंसियों के अफसरों से भी बात करेंगे। पुंछ में नौ सैनिकों की शहादत और आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के बीच सेना प्रमुख एमएम नरवणे दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा हालात की जानकारी ली। यहां उनके साथ व्हाइट नाइट कोर के जीओसी, उत्तरी कमान के जीओसी समेत अन्य अफसर मौजूद थे। इसके वाद वह नगरोटा सैन्य मुख्यालय पहुंचे। नरवणे ने सैन्य अधिकारियों से कहा है कि पुंछ में घेरे गए आतंकी किसी कीमत पर भागने नहीं चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *