Lok Sabha Election 2024: छठे चरण का मतदान जारी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने डाला वोट

Lok Sabha Election: 18वें लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम का कुल सात चरणो में आयोजित किया गया है, जिसमें आज छठे चरण की वोटिंग की जा रही है. इस चरण में कुल  8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान किया जा रहा है, जिसके लिए कुल 900 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मतदान

ऐसे में आज सुबह ही दिल्‍ली के राष्‍ट्रपति भवन में बने मतदान केंद्र पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना मतदान किया है. इसके साथ ही दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम लेन में स्थित अटल आदर्श विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी वोट डाला. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि ‘मैंने अभी अपना वोट डाला. जैसा कि आप देख सकते हैं, मैं इस बूथ पर पहला पुरुष मतदाता हूं. हम चाहते हैं कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करने आएं क्योंकि यह देश के लिए एक बड़ा निर्णय लेने का समय है’

किस राज्‍य के कितने सीटों पर हो रही वोटिंग

लोकसभा के छठें चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के 14, बिहार के 8, हरियाणा के 10, जम्मू एवं कश्मीर के 1, झारखंड के 4, दिल्ली के 7, ओडिशा के 6, और पश्चिम बंगाल के 8 में वोटिंग की जाएगी. बता दें कि इस दौरान सबसे अधिक उम्मीदवार जो चुनावी मैदान में हैं वो हरियाणा के हैं. हरियाणा की 10 सीटों के लिए 239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

किस राज्‍य के किन-किन सीटों पर हो रहा मतदान?

उत्‍तर प्रदेश- सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर.

बिहार- वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महराजगंज.

हरियाणा- अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवाणी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद.

जम्मू कश्मीर– अनंतनाग-राजौरी .

झारखंड- गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर.

ओडिशा- संबलपुर, क्योंझार, ढेंकानाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर.

पश्चिम बंगाल- तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरूलिया, बांकुरा, बिशनुपर.

इसे भी पढ़े:-Aaj Ka Rashifal: आज कर्क, सिंह समेत इन राशि के लोगों को रहना होगा सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *