महाशिवरात्रि: जानें महिलाओं को किस रंग के कपड़े पहन कर करनी चाहिए पूजा

काम की खबर। महाशिवरात्रि का दिन हर शिव भक्त के लिए बहुत खास होता है। वर्ष भर लोग इसका इंतजार करते हैं। इस दिन हर कोई भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने कि लिए पूजा-अर्चना करता है। लोग शिवालयों में जाकर भगवान का अभिषेक करते हैं। वैसे तो ऐसा कहा जाता है कि, भोलेनाथ सिर्फ एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन शिवरात्रि के दिन नियमों से पूजा-पाठ करने का अपने अलग नियम होते है।

चाहे लड़की हो या लड़का हर कोई महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने लिए व्रत भी रखता है। अगर आप भी चाहती हैं कि भगवान शिव आपकी अराधना से खुश हों तो पूजा करते समय कपड़ों का खास ध्यान रखें। जी हां, भगवान शिव की पूजा में कपड़ों का काफी महत्व होता है। तो आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं कि महिलाओं पूजा में किस तरह के और किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

पूजा करते समय पहने इस रंग के कपड़े :-  
महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहती हैं तो पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहने। ऐसी मान्‍यता है कि हरा रंग भगवान को बहुत प्रिय है। यदि आपके पास इस रंग के कपड़े नहीं हैं तो लाल, सफेद, पीला या फिर ऑरेंज कलर के कपड़े भी आप पहन सकती हैं। अगर ये कपड़े सूती के होंगे तो ज्यादा बेहतर रहता है।

ना पहने इस रंग के कपड़े :-
भगवान भोलेनाथ की अराधना करते समय गलती से भी काले रंग के कपड़े ना पहनें। कहा जाता है कि काले रंग को देखकर भगवान क्रोधित हो जाते हैं।

यदि आप महाशिवरात्रि की पूजा में शामिल होने जा रहीं हैं या फिर शिवालय जा रही हैं तो ज्यादा मेकअप लगा कर ना जाएं। जितने सादे भाव से आप पूजा में शामिल रहेंगी, भोलेनाथ आपसे उतना ही प्रसन्न रहेंगे। अगर आप पूजा में नए कपड़े नहीं पहन पा रही हैं तो कपड़ों को अच्छी तरह से धुल के पहनें। पूजा के समय साफ-सुथरे कपड़े ही पहनने चाहिए। भगवान शिव की पूजा में शामिल होते समय चमड़े से बनी हुई चीजें को पहनने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *