बच्चों के लिए नाश्ते में बनाएं टेस्टी चीज़ स्टफ्ड बन

रेसि‍पी। बर्गर खाना हर किसी को काफी पसंद होता है। खासकर, बच्चे और टीनएजर्स का ये फेवरेट होता है। बच्चे वैसे भी बहुत जल्द हर दिन नाश्ते में दूध, अंडा, ब्रेड, ओट्स, दलिया, रोटी-पराठा, सैंडविच आदि खाकर ऊब जाते हैं। अक्सर बच्चे बाहर का बर्गर, पिज्जा खाना चाहते हैं, लेकिन डेली ये सब खाना सेहत के लिए सही नहीं होता है। हालांकि, आप कभी-कभी वीकेंड पर उन्हें  नाश्ते में घर पर भी इस तरह का जंक फूड बनाकर खिला सकते हैं, क्योंकि बाहर की तुलना में घर का बना फूड हेल्दी और हाइजीनिक होता है। यदि आपका बच्चा बर्गर खाने की जिद कर रहा है तो आप बर्गर की बजाय बर्गर बन से बेहद स्वादिष्ट चीज़ स्टफ्ड बन बनाकर खिला सकते हैं। घर का बना चीज़ स्टफ्ड बन खाकर आपका बच्चा मार्केट का बर्गर, पिज्जा खाना भूल जाएगा। आइए जानते हैं चीज़ स्टफ्ड बन बनाने की विधि-  

चीज़ स्टफ्ड बन बनाने के लिए सामग्री:- 
बर्गर बन- 2
टमाटर- 1
शिमला मिर्च-1
पनीर- पसंद के अनुसार
मेयोनीज़- 1 चम्मच
चिपोटल सॉस- 1 चम्मच
चिली फ्लेक्स
ऑरेगैनो

चीज़ स्टफ्ड बन बनाने की रेसिपी:-
आप दो बर्गर वाले बन ले लें। अब बन को चाकू की मदद से बीच वाले भाग को राउंड शेप में कट कर लें। काटने के बाद ये खोखला कटोरी सा दिखने लगेगा। अब आप टमाटर, शिमला मिर्च को बारीक काट लें। इन्हें एक कटोरे में डालें। अब इन कटी हुई सब्जियों में आप मेयोनीज़ और चिपोटल सॉस डालकर मिक्स कर लें। अब आप बन में कद्दूकस करके चीज़ डाले दें। फिर इसके ऊपर हरी सब्जियों से तैयार मिश्रण का एक लेयर डाल दें। फिर से एक लेयर चीज़ का डाल दें। ऊपर से थोड़ा सा चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो भी डाल दें। इससे ये खाने में अधिक टेस्टी और चीज़ी लगेगा। अब आप इसे अवन या पैन में बेक कर सकते हैं। इसके लिए एक पैन में घी या बटर डालें। अब पैन में स्टफ्ड बर्गर को पांच मिनट के लिए सेकें। इसे कवर करके सेकने से यह जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। आप सब्जियों में प्याज, कॉर्न, हरी मिर्च आदि भी बारीक काट कर डाल सकते हैं। गर्मागर्म सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *