नाश्‍ते में बनाएं टेस्‍टी क्रीमी मैकरोनी…

रेसि‍पी। आजकल अधिकतर लोग नाश्ते में पास्ता, मैकरोनी खाना पसंद करते हैं। बच्चों के साथ अब बड़े भी इसे स्वाद लेकर खाते हैं। जिन लोगों को मैकरोनी खाना अच्छा लगता है, वे अक्‍सर ही इसे ज़रूर बनाकर खाते हैं। आमतौर पर मैकरोनी बनाने के लिए आप प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, चिली सॉस, रेड सॉस, वेनेगर आदि का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं बेहद ही डिफरेंट तरीके से मैकरोनी बनाने की रेसिपी।

इसे बनाने का तरीका काफी हद तक वाइट सॉस पास्ता जैसे ही है। इसे बनाने के लिए सब्जियों की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि मुख्य सामग्री में मैकरोनी के अलावा दूध, मक्खन और चीज़ चाहिए। इस मैकरोनी का नाम है क्रीमी मैकरोनी। चलिए जानते हैं क्रीमी मैकरोनी बनाने की रेसिपी-

क्रीमी मैकरोनी बनाने के लिए सामग्री:-

  • मैकरोनी
  • दूध
  • मक्खन (बटर)
  • चीज़
  • स्वीट कॉर्न
  • ऑरिगैनो
  • चिली फ्लेक्स
  • नमक
  • काली मिर्च पाउडर

क्रीमी मैकरोनी बनाने की विधि:-

एक पैन को गैस पर रखें। जितने लोगों के लिए बनाना है, उसी हिसाब से मैकरोनी पैन में डालें। अब इसमें दूध डाल दें और ढंक कर कम आंच पर छोड़ दें। 5-7 मिनट में मैकरोनी उबलकर पक जाएगी। अब इसमें मक्खन डाल दें और चलाएं। फिर एक कटोरी स्वीट कॉर्न डाल दें और धीरे-धीरे मिक्स करें। 1-2 मिनट के बाद जब दूध कम हो जाए तो नमक, काली मिर्च पाउडर, ऑरिगैनो, चिली फ्लेक्स डाल दें।

अब अंत में इसमें चीज़ डाल दें। चीज़ क्यूब्स आपको मार्केट में मिल जाएगा। अच्छी तरह से मिक्स करते हुए चलाएं। जब मैकरोनी में डला हुआ दूध सूखकर थोड़ा थिक सा हो जाए तो आंच से उतार दें। तैयार है क्रीमी मैकरोनी। इसे प्लेट में डालकर गर्मा-गर्म खाने का आनंद लें। आप इसे बच्चों को लंच में भी दे सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *