नॉर्थ ईस्ट का विकास और भाजपा का नॉर्थ ईस्ट में विकास दोनों चल रहा समांतर: अमित शाह

गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज असम के गुवाहाटी में नए प्रदेश भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर गृह मंत्री शाह ने कहा, ‘मैं यहां विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में आया था तब हमें हितेश्वर सैकिया (असम के पूर्व CM) ने बहुत मारा था। हम नारे लगाते थे- ‘असम की गलियां सूनी हैं इंदिरा गांधी खूनी है।’ उस वक्त कल्पना नहीं थी कि भाजपा अपने बूते पर दो-दो बार जीतकर यहां सरकार बनाएगी।’

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असम की भूमि को कांग्रेस ने कई साल तक आतंकवाद, विघटन, आंदोलन और हड़ताल की भूमि बना दिया था। यहां पर न विकास हो रहा था ना शिक्षा हो रही थी, न शांति थी। आज मुझे खुशी है कि 2014 से पूरा नॉर्थ ईस्ट विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। अब नॉर्थ ईस्ट का विकास और भाजपा का नॉर्थ ईस्ट में विकास दोनों समांतर चल रहा है।

चार देशों से घिरा था असम, बंद थी पहचान: नड्डा
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने अपने संबोधन में कहा, ‘एक समय था जब असम चार देशों से घिरा हुआ था, मुसीबत में पड़ा था। देश का नेतृत्व कमजोर था। लेकिन, आज यही नॉर्थ-ईस्ट, यही असम मुख्य धारा में शामिल है और विकास की प्रक्रिया में मुख्य रूप से आगे बढ़ कर आ रहा है। एक समय में यह राज्य बंद से जाना जाता था। आज यह शांतिप्रिय और विकासशील प्रदेश है। यह नेतृ्त्व के अंतर के कारण हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *