मणिपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 11 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

इंफाल। मणिपुर पुलिस ने ईस्ट इंफाल जिले में आठ किलो मादक पदार्थ बरामद किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही दो ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह इस साल ब्राउन शुगर की सबसे बड़ी बरामदगी है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, यह जब्ती औचक जांच के दौरान रविवार रात ग्रेटर इंफाल के कियामगेई थोंगखोंग इलाके की गई है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ आठ पैकेटों में रखा गया था और इसे दोनों व्यक्तियों के पास से जब्त किया गया, जिनकी बाद में पहचान की गई।

पुलिस खेप के स्रोत और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मणिपुर में पिछले सप्ताह करीब 10 किलोग्राम याबा गोलियां जब्त की गईं थीं।

असम: 140 ग्राम हेरोइन युक्त 10 साबुन पेटी बरामद
असम राइफल्स (पूर्व) के महानिरीक्षक के नेतृत्व में  23 सेक्टर असम राइफल्स की आइजोल बटालियन जोनम इलाके में 70,00,000 रुपये मूल्य की 140 ग्राम हेरोइन युक्त 10 साबुन पेटी बरामद की। 22 जनवरी को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी आईजीएआर (पूर्व) मुख्यालय की ओर से दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *