दिल्ली में कई रास्ते बंद…

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को आज ईडी के समक्ष पेश होना है। इसे लेकर देशभर के साथ-साथ दिल्ली में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन की योजना बनाई है। ट्रैफिक पुलिस ने इसे देखते हुए

राजधानी की कई जगहों पर यातायात अलर्ट जारी किया है। वहीं यातायात पुलिस ने कहा है कि सोमवार की सुबह सात से 12 बजे तक कई जगह यातायात डायवर्जन किए गए हैं। इसके चलते कई मार्गों पर आवाजाही बाधित रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि तुगलक रोड जंक्शन, गोल मेथी जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर जाने से बचें। क्योंकि इन जगहों पर विशेष यातायात व्यवस्था के कारण ट्रैफिक का दबाव रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *