बटरफ्लाई फाॅरेस्ट की खूबसूरती देख हो जाएंगे मोहित…

यात्रा। जब भी घूमने की जगहों के चयन की बात होती है तो लोग पहाड़ों और समुद्र तटों के बीच किसी मनपसंद जगह पर जाने का प्लान बनाते हैं। पहाड़ों पर ठंड और प्राकृतिकता देखने को मिलती है तो वहीं समुद्र किनारे सुकून और मस्ती करने को मिलती है। मैदानी क्षेत्रों में भी कई मशहूर पर्यटन स्थल होते हैं, जहां लोग जाना पसंद करते हैं।

लेकिन अगर मैदानी क्षेत्रों में सुकून और मस्ती का आनंद लेना है तो किसी जंगल घूमने का प्लान बना सकते हैं। जगहों की सैर के लिए अक्सर लोग दुधवा नेशनल पार्क, जिम कॉर्बेट और कतरनिया घाट आदि जाते हैं। लेकिन भारत में एक खूबसूरत बटरफ्लाई फॉरेस्ट भी है, जहां हजारों किस्म की तितलियां आपकी नजरों के सामने होती हैं। इसके अलावा यहां पक्षियों की चहचहाहट और हरियाली के बीच वक्त गुजारने को मिलता है। चलिए जानते हैं भारत के सबसे खूबसूरत बटरफ्लाई फॉरेस्ट के बारे में।

कहां है बटरफ्लाई फॉरेस्ट ?

कर्नाटक शहर में बटरफ्लाई फॉरेस्ट मौजूद है। दक्षिण भारत घने जंगलों और हरियाली को लेकर मशहूर है। ऐसे में यहां कर्नाटक के कोडागु, मलनाड और दक्षिण कन्नड़ में घने जंगल फैले हुए हैं। इस जंगल में घूमने के लिए आने वाले पूरा दिन यहीं बिताना पसंद करते हैं और सुंदर व शांत माहौल में सुकून के पल बिताने के बाद शाम को वापसी करते हैं।

बटरफ्लाई फॉरेस्ट का नाम:-

कर्नाटक के मशहूर बटरफ्लाई फॉरेस्ट का नाम ‘बिसले घाट’ है। पश्चिमी कर्नाटक में फैले बिसले घाट जंगल की खासियत है कि यहां हजारों किस्म की तितलियां पाई जाती हैं। इस घने जंगल में मानसून के दौरान प्रवासी तितलियां देखने को मिलता है।

बिसले घाट की खासियत:-

इस जंगल में कॉमन कैस्टर, कॉमन ग्लास यलो, कॉमन जे, प्लेन टाइगर, स्पॉटेड पैरट, लाइन ब्लू, बलका पेरट, डिंगी स्विफ्ट आदि तितलियों की किस्में मौजूद हैं। इसके अलावा जंगल में हजारों किस्म के पक्षियों को भी देखा जा सकता है।

जंगल में अन्य एक्टिविटी:-

बिसले घाट बटरफ्लाई जंगल में कई फन एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां मोटरसाइकिल या कार से जंगल के बीच सफर कर सकते हैं। पानी की कई धारा यहां से निकलती है। इसलिए आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जंगल में कई व्यू पॉइंट्स भी मौजूद हैं। हजारों सैलानी बिसले घाट पर छुट्टियां मनाने आते हैं।

कब घूमने जाएं:-
अगर आप को नेचर से प्यार है, जो इस हरे भरे जंगल में सुकून के पल बिताने के लिए पहुंच सकते हैं। बिसले घाट पर घूमने के लिए सबसे उपयुक्त समय बारिश का मौसम है। मानसून में आप इस घाटी पर तितलियां ही नहीं प्रवासी पक्षियों को भी देख सकते हैं।

कैसे पहुंचे:-  

कर्नाटक के हासन जिले में सकलेशपुर क्षेत्र में बिसले घाट जंगल मौजूद हैं। यहां पहुंचने के लिए आप सकलेशपुर बस या ट्रेन से आ सकते हैं। सकलेशपुर से बिसले घाट के लिए स्थानीय टैक्सी और स्थानीय बस भी चलती है। चाहें तो बेंगलुरु से बिसले घाट का सीधा सफर तय कर सकते हैं, जिसकी दूरी 250 किलोमीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *