देश में कोरोना से सवा लाख से अधिक लोग संक्रमित…

नई दिल्ली। देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या अब भी सवा लाख से ऊपर बनी हुई है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,25,076 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,299 नए मामले सामने आए हैं और 19,431 लोग स्वस्थ भी हुए। इस दौरान 53 मरीजों की जान भी चली गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,26, 730 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में कोरोना का खतरा बढ़ा:-
राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 2146 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही आठ मरीजों की संक्रमण से मौत भी हुई है। राजधानी में संक्रमण दर 17.83 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 8,205 हो गई है। दिल्ली में तेजी से फैल रहे कोरोना के मामलों के पीछे ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट बीए 2.75 है।

मुंबई में बीते 24 घंटों में 80 फीसदी बढ़े कोरोना के मामले:-
एक बार फिर से मुंबई में कोरोना के मामलों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण ने एक बार फिर से लोगों को डरा दिया है। मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 852 नए मरीज सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह 40 दिनों बाद सबसे ज्यादा मामले हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 80 फीसदी मामले बढ़ गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *