नई-नवेली दुल्हन की है पहली होली तो इस तरह करें सेलिब्रेट

टिप्‍स। होली का पर्व सभी के लिए बहुत खास होता है। आमतौर पर  लोग फैमिली और फ्रेंड्स के साथ रंग खेलना पसंद करते हैं। अगर शादी के बाद पार्टनर के साथ आपकी पहली होली होती है। ऐसे में अगर आप भी शादी के बाद पहली बार होली सेलिब्रेट करने जा रही हैं तो कुछ आसान तरीकों से आप इस त्योहार को जिन्दगी भर के लिए यादगार बना सकती हैं।

नई-नवेली दुल्हन अमूमन ससुराल के ट्रेडिशन और परंपराओं से काफी हद तक अंजान होती हैं। ऐसे में शादी के बाद ससुराल में पहली होली को लेकर दुल्हन काफी नर्वस नजर आती है। हम आपको बताते हैं होली सेलिब्रेशन के कुछ बेस्ट टिप्स, जिसकी मदद से आप ससुराल की पहली होली को जमकर एन्जॉय कर सकती हैं।

बड़ों से लें जानकारी :-

ससुराल में पहली होली सेलिब्रेट करने से पहले घर के बड़ों से रिचुअल्स की जानकारी ले लें। जाहिर है हर घर में होली मनाने का तरीका अलग होता है। ऐसे में सास ससुर और बड़ों से होली मनाने की जानकारी लेकर आप हर चीज परफेक्टली मैनेज कर सकती हैं।

पार्टनर से करें डिसकस :-
आप ससुराल में पहली होली को अकेले स्पेशल नहीं बना सकती हैं। ऐसे में होली के दिन को खास बनाने के लिए आप पार्टनर की मदद ले सकती हैं। वहीं, होली पर घर वालों के लिए सरप्राइज प्लान करके आप इस फेस्टिवल को यादगार बना सकती हैं।

होली पार्टी करें प्लान :-
ससुराल की पहली होली को यादगार बनाने के लिए आप होली की पार्टी प्लान कर सकती हैं। ऐसे में रिश्तेदारों और दोस्तों को भी पार्टी में इनवाइट करें। इससे ना सिर्फ आपको सभी के साथ फेस्टिवल सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, बल्कि आप लोगों के बारे में ज्यादा बेहतर तरीके से भी जान पाएंगी।

प्रैंक करने से बचें :-
होली के दिन कई लोग एक-दूसरे से प्रैंक करते हैं लेकिन ससुराल की पहली होली में प्रैंक करना आपको भारी पड़ सकता है। इससे लोगों के सामने आपका गलत इंप्रेशन पड़ने का खतरा रहता है। ऐसे में होली पर खुशियां बांटने की कोशिश करें और भूलकर भी किसी को हर्ट ना करें।

फेवरेट डिश करें सर्व :-
स्वादिष्ट पकवानों के बिना हर त्योहार का मजा अधूरा रहता है। ऐसे में होली के मौके पर आप सभी के लिए फेवरेट डिश तैयार कर सकती हैं। इससे ससुराल के सभी लोग आपसे मिनटों में इंप्रेस हो जाएंगे। साथ ही होली के सेलिब्रेशन में भी चार चांद लग जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *