Bengal-Assam: पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी को शानदार जीत हासिल हुई है. ऐसे में दोनों ही राज्यों में सरकार बनना तय है. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह को अपना केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. वहीं ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. अमित शाह अगले 2-3 दिनों में कोलकाता जाएंगे और विधायकों से बातचीत करेंगे. पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को होगा.
कौन कहां का पर्यवेक्षक बना
- पश्चिम बंगाल-अमित शाह, मोहन मांझी
- असम- जेपी नड्डा, नायब सैनी
- पुडुचेरी-मनसुख मांडविया, निर्मल कुमार
इसे भी पढ़ें :-पश्चिम बंगाल में CM पद की रेस में कौन-कौन? तमिलनाडु और केरल में चर्चित ये नाम