Budget 2026: देश में 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, बुजुर्गों के लिए खास स्वास्थ्य सुविधाओं का ऐलान

Budget 2026: दिल्ली से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान युवाओं के लिए नए अवसर और योगा व डिजाइन उद्योग के विकास को लेकर कई घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के लिए कुशल करियर के नए रास्ते बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर फोकस किया जाएगा.

एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स होंगे तैयार

वित्त मंत्री ने बताया कि एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स (एएचपी) के लिए मौजूदा संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा. सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में नए एएचपी संस्थान खोले जाएंगे. यह योजना 10 चयनित विषयों को कवर करेगी, जिनमें ऑप्टोमेट्री, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, ओटी टेक्नोलॉजी, एप्लाइड साइकोलॉजी और बिहेवियरल हेल्थ शामिल हैं. अगले पांच वर्षों में इस पहल के तहत एक लाख नए एएचपी तैयार किए जाएंगे.

कई भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान भी होंगे स्‍थापित

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि “प्राचीन भारतीय योग, जिसे दुनिया के कई हिस्सों में पहले से ही सम्मान मिलता है, उसे तब बड़े पैमाने पर ग्लोबल पहचान मिली जब प्रधानमंत्री इसे यूएन ले गए. बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए, कुछ और कदम उठाए जा रहे हैं. तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे.

वरिष्ठ नागरिकों की सेहत पर ध्यान

आम बजट में वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों की सेहत को ध्यान में रखते हुए भी कई घोषणा की है. वित्त मंत्री ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ आने वाली बीमारियो को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में जेरियाट्रिक केयर सेंटरों को और भी बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा. इसके तहत सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों के लिए अलग ओपीडी और वार्ड सस्ती दवाएं और डायग्नोस्टिक टेस्ट भी होंगे. कोशिश ये रहेगी की बुजुर्ग मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी तरह का इलाज मिल सके. नीति आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अगले 10 से 15 वर्षों में देश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी में तेजी से इजाफा होने वाला है.

डब्ल्यूएचओ ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर किए जाएंगे अपडेट

सर्टिफिकेशन इकोसिस्टम के उच्च मानकों के लिए आयुष फार्मेसियों और दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा और अधिक कुशल कर्मियों को उपलब्ध कराया जाएगा. पारंपरिक चिकित्सा के लिए साक्ष्य-आधारित अनुसंधान, प्रशिक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को अपग्रेड किया जाएगा.”

भारत में स्‍थापित किया जाएगा नया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन

डिजाइन सेक्टर को लेकर भी वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि भारतीय डिजाइन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन देश में कुशल डिजाइनरों की कमी है. इस कमी को दूर करने के लिए ‘चैलेंज रूट’ के माध्यम से पूर्वी भारत में एक नया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन स्थापित किया जाएगा, जिससे डिजाइन शिक्षा और विकास को बढ़ावा मिलेगा.

इसे भी पढें:-1 अप्रैल से लागू होंगे नए इनकम टैक्स एक्ट, 55.6% होगा Debt-to-GDP अनुपात, ITR फाइलिंग की भी बढ़ाई गई डेडलाइन


		

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *