Health tips: आजकल की व्यस्त जीवनशैली में खुद को फिट रखना एक बड़ा चैलेंज होता है. ना जिम जाने का समय मिलता है और ना ही योगा या फिर किसी डांस क्लास को जॉइन किया जा सकता है. वहीं, बिजी लाइफस्टाइल (Busy Lifestyle) में स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करना भी मुश्किल होता है. वैसे फिट रहने के लिए जरूरी नहीं कि आप रोज जिम जाएं. कुछ छोटी-छोटी आदतें और स्मार्ट फिटनेस ट्रिक्स अपनाकर भी आप खुद को फिट रख सकते हैं. जो सेहत को दुरुस्त रखने में मददगार होते हैं.
इन 7 स्मार्ट ट्रिक्स का करें पालन
हेल्दी डाइट पर दें ध्यान
फिटनेस सिर्फ एक्सरसाइज से नहीं बल्कि सही खानपान से भी जुड़ी होती है. अपने डाइट में फल और सब्जियां, प्रोटीन युक्त भोजन और पर्याप्त पानी को शामिल करें. जंक फूड और ज्यादा शुगर से बचना भी जरूरी है.
पर्याप्त नींद लें
कई लोग फिटनेस के लिए एक्सरसाइज तो करते हैं लेकिन नींद को नजरअंदाज कर देते हैं. रोज़ाना 7–8 घंटे की नींद लेना शरीर के लिए बेहद जरूरी है. इससे शरीर को रिकवरी और एनर्जी मिलती है.
सुबह सिर्फ 10 मिनट की एक्सरसाइज करें
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो भी सुबह 10–15 मिनट की एक्सरसाइज आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है. आप जंपिंग जैक, स्क्वाट्स, पुश-अप्स और प्लैंक जैसी एक्सरसाइज को ट्राय कर सकते हैं. यह एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और शरीर को एक्टिव रखने में मदद करती हैं.
ज्यादा से ज्यादा पैदल चलें
अगर आप पूरे दिन कुर्सी पर बैठे रहते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि छोटी दूरी के लिए पैदल चलें. ऑफिस में हर घंटे थोड़ी वॉक करें. फोन पर बात करते समय भी चलें. यह आदत आपके कैलोरी बर्न करने में मदद करती है.
लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें
अगर आप रोज लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं तो यह भी एक तरह की एक्सरसाइज है. सीढ़ियां चढ़ने से पैरों के मसल्स मजबूत होते है. यह कैलोरी बर्न करता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है.
स्ट्रेचिंग को बनाएं आदत
लंबे समय तक बैठकर काम करने से शरीर में जकड़न और दर्द हो सकता है. इससे बचने के लिए दिन में 2–3 बार हल्की स्ट्रेचिंग जरूर करें. यह शरीर को रिलैक्स करने और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मदद करती है.
हेल्दी डाइट पर दें ध्यान
फिटनेस सिर्फ एक्सरसाइज से नहीं बल्कि सही खानपान से भी जुड़ी होती है. अपने डाइट में फल और सब्जियां, प्रोटीन युक्त भोजन और पर्याप्त पानी को शामिल करें. जंक फूड और ज्यादा शुगर से बचना भी जरूरी है.
पर्याप्त नींद लें
कई लोग फिटनेस के लिए एक्सरसाइज तो करते हैं लेकिन नींद को नजरअंदाज कर देते हैं. रोज़ाना 7–8 घंटे की नींद लेना शरीर के लिए बेहद जरूरी है. इससे शरीर को रिकवरी और एनर्जी मिलती है.
इसे भी पढ़ें:-केंद्रीय विद्यालय में जल्द शुरु होगा एडमिशन प्रोसेस, क्लास 1 में लॉटरी से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया