रक्षाबंधन पर दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में फ्री रहेंगी बस सेवाएं

Bus service: भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पवित्र पर्व रक्षाबंधन इस साल 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासनों ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा की घोषणा की है। कुछ राज्यों में दो दिन तो कुछ राज्यों में तीन दिन महिलाओं का टिकट फ्री रहेगा। हालांकि पंजाब और कर्नाटक में महिलाओं के लिए बस सर्विस मुफ्त है। वहीं दिल्ली की डीटीसी बसों में सिर्फ दिल्ली की महिलाएं फ्री में सफर करती हैं। आइए जानते हैं कहां-कहां बस सर्विस फ्री रहेगी।

यूपी में महिलाओं के लिए तीन दिन फ्री बस सर्विस

उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के लिए सबसे उदार योजना की घोषणा की है। सीएम योगी के कार्यालय की तरफ से बताया कि माताएं और बहनें 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक मुफ्त में सफर कर सकेंगी। त्योहार के दौरान सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में बसें तैनात की जाएंगी। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई जाएगी।   

हरियाणा में दो दिन फ्री बस सेवा

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों के लिए 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त मध्यरात्रि तक रोडवेज की सामान्य और स्टैंडर्ड बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा की घोषणा की है। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है।

राजस्थान में फ्री में सफर कर सकेंगी महिलाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के के मौके पर महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह मुफ्त यात्रा सुविधा 9 और 10 अगस्त को राजस्थान की सीमा के भीतर महिलाओं के लिए उपलब्ध होगी। इस पहल के तहत पहली बार महिलाओं को लगातार दो दिनों तक परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। करीब 8.50 लाख महिलाएं इससे लाभान्वित होंगी।

उत्तराखंड में फ्री में सफर

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी। उत्तराखंड की सरकारी बसों में हर साल रक्षाबंधन पर महिलाएं और छोटे बच्चे मुफ्त में करते हैं। यह सिलसिला इस साल भी जारी रहेगा। 

कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी फ्री सफर

वहीं, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और दिल्ली की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की सुविधा पहले से ही है। इसलिए रक्षाबंधन पर भी महिलाएं सरकारी बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी।

इसे भी पढ़ें:-‘महावतार नरसिम्हा’ ने दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड, 112.80 करोड़ कमाने वाली बनी 10वीं फिल्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *